- एक्शन और थ्रिलर से भरपूर साहो का टीजर हुआ रिलीज
- 'साहो' में छाया प्रभास के जबरदस्त एक्शन का जादू
- श्रद्धा कपूर भी है 'साहो' में
Saaho Teaser: 'बाहूबली' फिल्म के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) एक बार फिर अपनी फिल्म 'साहो' (Saaho) से सिनेमा में धमाल मचाने वाले हैं. प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'साहो' (Saaho) का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म 'साहो' का टीजर इतना शानदार है कि देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर भी छा गया है. 'साहो' के टीजर रिलीज होने की जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Sharaddha Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है. 'साहो' (Saaho) का टीजर देखकर पता चलता है फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है, साथ ही यह हिंदी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने की भी क्षमता रखती है.
Super 30: ऋतिक रोशन की फिल्म में उदित नारायण ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू
प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'साहो' (Saaho) का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसका टीजर पूरी तरह एक्शन और थ्रिलर पर आधारित है. फिल्म के टीजर में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है. इसके साथ ही फिल्म 'साहो' के सीन, क्रिएशन और एक्शन भी काफी जबरदस्त हैं. 'साहो' (Saaho) के टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. खासकर एक्ट्रेस प्रभास की एक्टिंग, स्टंट और एक्शंस से लगता है कि यह फिल्म बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. यह फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Sharaddha Kapoor) की दूसरी एक्शन मूवी होगी. इससे पहले श्रद्धा कपूर 'बागी' में भी स्टंट्स और एक्शन सीन्स करते हुए नजर आई थीं. अब बस देखना यह है कि फिल्म रिलीज होने के बाद पर्दे पर कैसा धमाका करती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत और पाकिस्तान में छिड़ा विज्ञापन युद्ध, तो सानिया मिर्जा ने कह डाली यह बात, Tweet वायरल
बता दें कि फिल्म 'साहो' (Saaho) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म 'साहो' (Saaho) को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में प्रभास और (Sharaddha Kapoor)अपना लीड रोल अदा करेंगे. इसके साथ ही फिल्म में नील नितिन मुकेश, अरुण विजय और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अपना महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे. इस फिल्म को भूषण कुमार, वी. वाम्शी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन सुजीत द्वारा किया जा रहा है. फिल्म को यूवी क्रिएशन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं