विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2023

RRR Oscars Nomination: अब तक इतने पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं RRR, इतनी बार किया भारत का नाम रौशन

निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म मे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया है. मंगलवार को फिल्म आरआरआर ने उस वक्त भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया, जिस वक्त फिल्म के 'नाटू नाटू' को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है.

RRR Oscars Nomination: अब तक इतने पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं RRR, इतनी बार किया भारत का नाम रौशन
अब तक इतने पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं RRR
नई दिल्ली:

निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म मे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया है. मंगलवार को फिल्म आरआरआर ने उस वक्त भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया, जिस वक्त फिल्म के 'नाटू नाटू' को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है. ऑस्कर के नॉमिनेशन से पहले फिल्म आरआरआर कई पुरस्कार जीत चुकी हैं. ऐसे में हम आपको उन्हीं पुरस्कारों से रूबरू करवाते हैं. 

फिल्म आरआरआर पिछले साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पिछले साल अक्टूबर में लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वीं वर्षगांठ सैटर्न अवॉर्ड्स में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता था. सैटर्न अवार्ड्स एकेडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं. जिसमें फिल्मों, टीवी, साथ ही स्ट्रीमिंग प्रोग्राम, साइंस फिक्शन, फैंटसी, हॉरर और अन्य शैलियों की फिल्मों को पुरस्कृत किया जाता है.

सैटर्न अवार्ड्स के बाद फिल्म आरआरआर ने पिछले महीने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स में पुरस्कार जीता. इस फिल्म के लिए निर्देशक एसएस राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला था. वहीं इस साल फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है. इस गाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को इस ऐतिहासिक पुरस्कार के नवाजा गया है.

वहीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के हाल ही में 'नाटू नाटू' गाने के लिए फिल्म ने लॉस एंजिल्स फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन (एलएएफसीए)  का पुरस्कार भी अपने नाम किया है. अब पूरे भारत की नजरें और उम्मीद इस गाने के ऑस्कर जीतने पर टिकी हुई हैं. इस साल ऑस्कर 12 मार्च को आयोजित होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naatu Naatu, RRR Naatu Naatu, RRR, RRR Oscar Nominations, RRR Oscars, SS Rajamouli, Oscars 2023, Oscars 2023 Nomination List, Saturn Awards, New York Film Critics Circle Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com