विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा 'गोलमाल अगेन' का ट्रेलर रिलीज

रोहित शेट्टी इससे पहले गोलमाल सीरीज के तीन पार्ट बना चुके हैं, और सभी पार्ट हिट रहे थे.

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा 'गोलमाल अगेन' का ट्रेलर रिलीज
गोलमाल अगेन
  • दीवाली पर रिलीज हो रही है गोलमाल अगेन
  • परिणीति चोपड़ा भी आएंगी नजर
  • इस बार तब्बू भी दिखेंगी फिल्म में
नई दिल्ली: रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है. रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की अभी तक रिलीज हुई सभी फिल्में सफल रही हैं और सब में कॉमेडी का भरपूर धमाल रहा है. फिल्म की घोषणा जिस तरह से की गई है उसे देखकर इशारा मिल जाता है कि फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त छौंक रहने वाला है. अब आप जरा ट्रेलर रिलीज की घोषणा की टैग लाइन ही देख लीजिएः इस दीवाली लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक
 
यह भी पढ़ेंः Box Office Collection: 'सिमरन' की तीन दिनों की कमाई से भी ज्यादा है कंगना रनोट की फीस

रोहित शेट्टी इससे पहले गोलमाल सीरीज के तीन पार्ट बना चुके हैं, और सभी पार्ट हिट रहे थे. अगर सूत्रों की मानी जाए तो ‘गोलमाल अगेन’ में रोहित शेट्टी ने हॉरर का मसाला डाला है, और दर्शकों को हॉरर के जरिये हंसाने की कोशिश की है. अगर फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा को देखा जाए तो इसमें धागे में हरी मिर्च और नींबू नजर आ रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और तब्बू नजर आएंगे. ‘गोलमाल अगेन’ इस दीवाली पर रिलीज होने जा रही है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golmaal Again
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com