विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

ऋषि कपूर ने पत्रकारों के साथ की बदतमीजी, बोले- आ गए मुफ्त की दारू...

बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर रहे ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर अक्सर गुस्से में देखा गया है. उनका यह रवैया अब पत्रकारों के साथ भी देखने को मिला.

ऋषि कपूर ने पत्रकारों के साथ की बदतमीजी, बोले- आ गए मुफ्त की दारू...
  • ऋषि ने फिर की पत्रकारों के साथ बदतमीजी
  • दिल्ली के एक इवेंट में पूछा, आप कौन हैं?
  • सुरक्षाकर्मियों ने इवेंट से बाहर निकाला
नई दिल्ली: बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर रहे ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर अक्सर गुस्से में देखा गया है. उनका यह रवैया अब पत्रकारों के साथ भी देखने को मिला. पहले भी वह जर्नलिस्ट के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखे गए हैं. इस बार उन्होंने दिल्ली में बुक लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पत्रकारों से भद्दा व्यवहार किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि अपने दिवंगत पिता पर लिखी किताब 'राज कपूर' की बुक लॉन्चिंग के वक्त कुछ पत्रकारों के मौजूदगी पर आपत्ति जताई. वाशरूम का यूज करने के बाद जब ऋषि बाहर निकले तो वहां इंतजार कर रहे कुछ जर्नलिस्ट से उन्होंने गुस्से से पूछा कि आप लोग कौन है और फिर आगे बढ़ते हुए कहा कि 'मुफ्त की दारू'

ऋषि कपूर ने किया ट्वीट 'POK पाकिस्‍तान का है..', तो लोगों ने कहा, 'सर थोड़ी कम लगाया करो'

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बुक पब्लिशर्स के द्वारा उन सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था. ऋषि कपूर के अभद्र व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए पत्रकारों ने बुक पब्लिशर्स से बात की. थोड़ी देर बाद निजी सुरक्षाकर्मी ने ऋषि द्वारा दुर्व्यहार किए गए पत्रकारों को बाहर चले जाने के लिए कहा.

सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि कपूर साहब नहीं चाहते कि आप लोग यहां रहें, यहां से चले जाइए. इसके बाद जब पब्लिशर्स का एक प्रतिनिधि इस मामले के बीच-बचाव में पड़ा तो सिक्योरिटी इंचार्ज का कहना था कि आप जानते हैं कि ऋषि कपूर कैसे हैं. उन्होंने हमारे होटल में पहले भी दो बार सीन क्रिएट कर चुके हैं.पब्लिशर्स ने ऋषि द्वारा किए गए भद्दे व्यवहार वाले पत्रकारों से माफी भी मांगी. 20 मिनट बाद जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो वह वापस उन्हें इंवेट पर आने के लिए के आमंत्रित किया, लेकिन पत्रकार फिर वहां नहीं गए.

रणधीर कपूर ने पत्रकार को जड़ा ‘थप्पड़’, तो ऋषि कपूर ने किया प्रशंसक के साथ ‘दुर्व्यव्हार’

VIDEO:  कपूर परिवार ने सड़कों पर उतर कर मनाया गणेशोत्सव


बता दें कि ऋषि कपूर ने यह किताब राज कपूर के 93वीं जयंती पर लॉन्च कर रहे थे. ऋषि ने ट्विटर पर इस इवेंट की फोटो भी ट्वीट की. उन्होंने लिखा कि राज कपूर के जयंती पर प्यार और सम्मान के लिए दिल्ली को धन्यवाद.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Rude, Rishi Kapoor Journalists, Delhi, Raj Kapoor, Raj Kapoor Birth Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com