विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2020

कनिका कपूर कोरोनावायरस को लेकर आई विवादों में, तो ऋषि कपूर बोले- कपूर लोगों पे टाइम भारी है...डरता हूं...

सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को लेकर हाल ही में एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

कनिका कपूर कोरोनावायरस को लेकर आई विवादों में, तो ऋषि कपूर बोले- कपूर लोगों पे टाइम भारी है...डरता हूं...
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को लेकर किया ट्वीट
  • ऋषि कपूर का ट्वीट हुआ वायरल
  • कनिका कपूर और राणा कपूर की फोटो की शेयर
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर कनिका कूपर (Kanika Kapoor) जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) से जूझ रही हैं. वहीं, हाल ही में एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ऋषि कपूर ने यस बैंक (Yes Bank) के सीईओ राणा कपूर (Rana Kapoor) के साथ सिंगर कनिका कपूर की फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "आजकल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है. डरता हूं, हे मालिक रक्षा करना, दूसरे कपूरों की. कोई गलत काम ना हो कभी. जय माता दी." 


बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बता दें, सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) लंदन से वापस आईं, लेकिन उन्होंने covid 19 का कोई टेस्ट नहीं कराया, इस दौरान उन्होंने पार्टी भी की. हालांकि, सिंगर ने अपना कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद दी. लेकिन अब सिंगर के ऐसा करने पर लगातार बॉलीवुड गलियारों से रिएक्शन आ रहे हैं.


बता दें, देश में कोरोनावायरस (Covid 19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 63 नये मामले सामने आने के बाद शुक्रवार की शाम को देश में इस संक्रमण के कुल मामले आईसीएमआर के अनुसार बढ़कर 236 हो गये जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Central Health Ministry) का आंकड़ा 223 है. जिनमें अभी तक 4 लोगों की जान जा चुकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Kanika Kapoor, Rishi Kapoor Reaction On Kanika Kapoor, Rishi Kapoor Twitter, Coronavirus, Covid 19, Rana Kapoor, Yes Bank, Rishi Kapoor Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com