विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

ऋचा चड्ढा ने 'सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला' पर किया डांस, पब्लिक डिमांड पर दोबारा शेयर किया Video

ऋचा चड्ढा ने पब्लिक डिमांड पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे 'सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला’ गाने पर डांस कर रही हैं.

ऋचा चड्ढा ने 'सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला' पर किया डांस, पब्लिक डिमांड पर दोबारा शेयर किया Video
ऋचा चड्ढा का वीडियो हुआ वायरल
  • पब्लिक डिमांड पर ऋचा चड्ढा ने शेयर किया वीडियो
  • 'सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला' गाने पर किया डांस
  • फैन्स की आ रही मजेदार प्रतिक्रियाएं
नई दिल्ली:

ऋचा चड्ढा का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल होता है, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बात यहां रखते हुए देखी जाती हैं. अपने बेबाक नेचर के लिए कई बार अभिनेत्री का नाम विवादों से भी जुड़ जाता है. ऋचा चड्ढा का एक लेटेस्ट पोस्ट सामने आया है, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. पोस्ट में ऋचा ने अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक किसी पुरानी एक्ट्रेस की तरह है.

ऋचा चड्ढा ने शेयर किया वीडियो

ऋचा चड्ढा के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनका लुक किसी पुराने दौर की अभिनेत्री की तरह है. वे इस वीडियो में 'सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देने के साथ डांस कर रही हैं. इसे शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा है कि वे इसे पब्लिक डिमांड पर दोबारा शेयर कर रही हैं. ऋचा द्वारा यह वीडियो शेयर करते ही यूजर्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर री-ट्वीट भी करने लगे हैं.

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

अधिकतर सोशल मीडिया यूजर ऋचा चड्ढा की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि वे जानते हैं कि उनका इशारा किसकी ओर है. एक यूजर ने लिखा है, ‘राज कुंद्रा तो गए, हम आपको परेशानी में नहीं देखना चाहते. अपना ध्यान रखें'. तो वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘दाढ़ी वाली एक्टिंग से समझ गए निशाना कहां है'. इस तरह से लोग एक्ट्रेस के वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने के साथ इस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Richa Chadha Video, Richa Chadha Viral Video, Richa Chadha Twitter, Richa Chadha Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com