- बिहार में 264 करोड़ की लागत से बना पुल हुआ ध्वस्त
- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सत्तरघाट महासेतु को लेकर किया ट्वीट
- ऋचा चड्ढा का ट्वीट हुआ वायरल
बिहार (Bihar) के गोपालगंज में 264 करोड़ की लागत से बना सत्तरघाट महासेतु (Sattarghat Mahasetu) बुधवार को पानी के दबाव से ध्वस्त हो गया. वहीं इस महासेतु के ध्वस्त होने से चंपारण तिरहुत और सारण के कई जिलों का संपर्क टूट गया है. 29 दिन के भीतर पुल ध्वस्त होने को लेकर बिहार सरकार पर भी खूब प्रहार किया जा रहा है. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने मामले को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है हर रोज. ऋचा चड्ढा का सत्तरघाट महासेतु को लेकर किया गया ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
everyday. https://t.co/GbXSn1SkQd
— TheRichaChadha (@RichaChadha) July 16, 2020
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने गोपालगंज (Gopalganj Bridge) में बने 264 करोड़ रुपये की लागत से बने सत्तरघाट महासेतु के ध्वस्त होने को लेकर लिखा, "हर रोज." बता दें कि इस घटना को लेकर नीतिश सरकार पर विपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, '8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया. खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है. इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीते 16 जून को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महासेतु का उद्घाटन किया था. गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों से इस माह सेतु को जोड़ने का यह अतिमहत्वकांक्षी पुल था. इसके निर्माण में करीब 264 करोड़ की लागत आई थी. वहीं, ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की बात करें तो एक्ट्रेस अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. एक्टिंग के साथ-साथ ऋचा चड्ढा अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं