बॉलीवुड के स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी के अब बस कुछ दिन बचे हैं. ऐसे में दोनों के परिवार वाले इनकी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में बॉलीवुड सितारों के अलावा देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की खबरें हैं. इन दोनों की शादी का इनविटेशन हॉलीवुड तक गया है. ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल अली के सह-अभिनेता और महान डेम जूडी डेंच को शादी में इनवाइट किया गया है.
इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेता जेरार्ड बटलर को भी इनवाइट किया गया है, जो अली फलज की आगामी हॉलीवुड फिल्म कंधार में सह-कलाकार हैं. वहीं अली ने हॉलीवुड के महत्वपूर्ण प्रोडक्शन लोगों को भी इनवाइट किया है और यहां तक कि जासूसी थ्रिलर सीरीज तेहरान के कलाकार भी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं. आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं क्योंकि अभिनेता जल्द ही अपना जश्न शुरू करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चर्चा यह है कि मुंबई के रिसेप्शन में आमंत्रित लोगों में अली फजल के सह-अभिनेता और हॉलीवुड के दोस्त भी शामिल हैं. शादी समारोह दिल्ली में अब से कुछ दिनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है और अंत में 4 अक्टूबर को मुंबई में शादी की जश्न खत्म होगा. बीते दिनों ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड खूब चर्चाओं में रहा था. दोनों ने माचिस के डिब्बे पर शादी का कार्ड बनवाया था. ये थीम वाकई में काफी अलग थी, जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही है.
ऐश्वर्या राय बच्चन एयरपोर्ट ब्लैक ड्रेस में आईं नज़र, लगी बेहद खूबसूरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं