भारत की रिया शुक्ला एक अद्भुत सम्मान की दहलीज पर हैं. उनकी शॉर्ट फिल्म 'Ruse' का चयन बर्लिन फिल्म फेस्टिवल ने कर लिया है. ये फेस्टिवल 15 से 23 फरवरी तक बर्लिन में आयोजित होगा. बर्लिन फिल्म फेस्टिवल दुनिया के तीन सबसे बड़े फेस्टिवल में गिना जाता है. रिया अगर खिताब जीतती हैं तो वो पिछले 75 सालों में तीसरी ऐसी भारतीय होंगी जिनको ये सम्मान मिलेगा.
भारत के सत्यजीत रे और नागेश कुकुनूर दो ऐसे निर्देशक रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने बर्लिन में खिताब जीते हैं. रिया की फिल्म को Generation Kplus के वर्ग में रखा गया है, जो बच्चों और युवाओं को संबोधित करता है. आपको बता दें कि 28 वर्षीय रिया इस समय न्यूयॉर्क की विश्व प्रसिद्ध कोलंबिया यूनिवर्सिटी में स्क्रिप्ट राइटिंग और डायरेक्शन में मास्टर्स कर रही हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
आपको बता दें कि रिया के काम को और भी कई बड़े फिल्म फेस्टिवल में पेश किया गया है. उनकी बनाई हुई एक म्यूजिक वीडियो 'I wanna be like you' को ओकलैंड फिल्म फेस्टिवल में सबसे अच्छा वीडियो चुना गया था. इतना ही नहीं, रिया मधु नाम की फिल्म की सलाहकार भी थीं, जिसने रॉटरडम फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाई थी.
Ruse फिल्म 10 से 12 साल की तीन बच्चियों के बारे में है, जो मानसून की दोपहर में अकेले घर में नृत्य का अभ्यास कर रही हैं. अभ्यास करते करते वो झुमके और लिपस्टिक लगाती हैं और एकदम से उनमें युवा होने का एहसास होता है. ये एहसास सिर्फ आंखों और भावों से व्यक्त होता है. फिल्म में संवाद ना के बराबर हैं. बस वातावरण की आवाज और सन्नाटा दर्शकों के दिल में घर कर जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं