विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2022

रिया चक्रवर्ती गर्ल गैंग के साथ आईं नजर, बोलीं- खुशियों भरे दिन फिर लौटे

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने गर्ल गैंग के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं, और उन्होंने इन फोटो के जरिये ऐलान कर दिया है कि खुशियों भरे दिन फिर लौट आए हैं.

रिया चक्रवर्ती गर्ल गैंग के साथ आईं नजर, बोलीं- खुशियों भरे दिन फिर लौटे
रिया चक्रवर्ती गर्ल गैंग के साथ आईं नजर
नई दिल्ली:

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने गर्ल गैंग के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं, और उन्होंने इन फोटो के जरिये ऐलान कर दिया है कि खुशियों भरे दिन फिर लौट आए हैं. इन फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है और इन फोटो में उनके साथ उनका गर्ल गैंग भी है. यही नहीं, रिया चक्रवर्ती इस वीडियो में वड़ा पाव खाती हुई भी नजर आ रही हैं. इस फोटो में उनके साथ अनुषा दांडेकर और शिबानी दांडेकर दोनों ही नजर आ रही हैं. 

रिया चक्रवर्ती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'खुशियों भरे दिन फिर लौट आए हैं. धूप, वड़ा पाव और मेरा गर्ल गैंग. शानदार वीकेंड के लिए शुक्रिया अनुषा.' इस तरह रिया चक्रवर्ती ने अपनी खुशियों का इजहार भी किया है. वैसे भी अनुषा और शिबानी रिया का लगातार सपोर्ट करती आई हैं, और उन्होंने उनके मुश्किल समय में भी उनका पूरा साथ दिया था. 

रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर अमृता अरोड़ा ने हार्ट वाली इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है तो शिबानी दांडेकर ने लिखा है, 'लव यू.' जबकि अनुषा ने लिखा है, 'लव यू रैबिट.' वहीं फैन्स भी रिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'आपकी क्यूटनेस के आगे कुछ भी नहीं है.' 29 वर्षीया रिया चक्रवर्ती की आखिरी रिलीज फिल्म चेहरे थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Anusha Dandekar, Shibani Dandekar, Rhea Chakraborty Latest Photos, Rhea Chakraborty New Pics, Rhea Chakraborty Instagram, Rhea Chakraborty Age, Rhea Chakraborty Net Worth, Rhea Chakraborty Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com