विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2023

रेखा और रवीना टंडन को सेल्फी खींचते देख फैंस को आई पुराने दिनों की याद, कहा- 'इन दोनों का काफी काला इतिहास था...'

Rekha and Raveena Tondon Taking Selfie at event: इवेंट के दौरान दिग्गज एक्ट्रेस रेखा और रवीना टंडन की मुलाकात हुई. जहां पर दोनों पाउट बनाते हुए सेल्फी लेते हुए नजर आईं.

इवेंट में सेल्फी लेते दिखे रेखा और रवीना टंडन
नई दिल्ली:

बीती रात कई बॉलीवुड सितारों ने एक इवेंट में शिरकत की, जिसकी वीडियो और फोटो सामने आ गई हैं. इनमें एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर के अलावा दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और रवीना टंडन भी नजर आईं, जिसका पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान दोनों एक्ट्रेस सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रवीना टंडन और रेखा के बीच एक ख़ास पल कैद हो गया है. दरअसल, वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस सेल्फी लेते हुए पाउट करते दिख रही हैं. इवेंट में जहां रेखा हैवी मेकअप और गहनों के साथ ग्रे साड़ी पहनी थी, वहीं पद्म श्री से सम्मानित एक्ट्रेस रवीना ने ग्रे और काले रंग का गाउन पहना था, जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इस वीडियो को देखकर फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई है. एक यूजर ने लिखा, इन दोनों का काफी काला इतिहास था लेकिन अब इन्हें देखिए. इसके साथ हार्ट और स्माइली का इमोजी शेयर किया गया है. दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी दोनों फेवरेट एक साथ हार्ट इमोजी.  

एब्स फ्लॉन्ट करती दिखीं 

b4f9a5oo

रेखा और रवीना टंडन के अलावा भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं, जिसमें भूमि हरे रंग का कटआउट गाउन में दिखीं. इस दौरान वह अपने एब्स फलॉन्ट करती हुई नजर आईं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं वाणी कपूप ने गोल्डन शाइनी थाई स्लिट गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

बता दें, रेखा और रवीना टंडन के अलावा इस इवेंट में भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, निम्रत कौर, अनुपम खेर, सोनू सूद, नरगिस फाखरी, श्रिया सरन, हर्षवर्धन कपूर, टिस्का चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता और कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha News, Rekha And Raveena Tandon, Rekha And Raveena Selfie, Raveena Tandon, Raveena Tandon News, Bollywoods Bollywood News, Ndtv India, Ndtv Hindi, Ndtv News, Ndtv Bollywood, Ndtv Khabar,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com