विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2023

ना हेवी मेकअप, ना कोई ड्रामा...सादगी में बेहद खूबसूरत लगी थीं रवीना टंडन, शादी का VIDEO देख लोग बोले- ये होती है दुल्हन

अपने करियर की पीक पर रवीना टंडन ने लाखों दिलों को तोड़ते हुए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली. सालों बाद रवीना की शादी के समय का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में रवीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

ना हेवी मेकअप, ना कोई ड्रामा...सादगी में बेहद खूबसूरत लगी थीं रवीना टंडन, शादी का VIDEO देख लोग बोले- ये होती है दुल्हन
रवीना टंडन की शादी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अपनी एक्टिंग के साथ ही बेपनाह खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहा करती थीं. 90 के दशक की इस खूबसूरत अदाकारा ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शाहरुख और सलमान खान जैसे बॉलीवुड के सभी टॉप स्टार्स के साथ स्क्रीन पर रोमांस किया. अपने करियर की पीक पर रवीना ने लाखों दिलों को तोड़ते हुए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली. सालों बाद रवीना की शादी के समय का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में रवीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

अनिल और रवीना की शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में सिंधी और पंजाबी रीति रिवाजों के साथ हुई थी. खबरों के अनुसार शादी के लिए मंडप में रवीना टंडन 100 साल पुरानी एक राजसी डोली में बैठ कर आई थीं. इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में रवीना रेड और गोल्डन कलर के लहंगे में दुल्हन बनी दिख रही हैं. अपनी शादी में रवीना किसी अप्सरा सी खूबसूरत नजर आई थीं. वहीं अनिल थडानी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने दिखते हैं. रवीना को देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं कि इसे असली दुल्हन कहते हैं. ना कोई हेवी मेकअप, ना कोई एक्स्ट्रा ड्रामा, इसके बाद भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

फरवरी 2004 में रवीना टंडन और अनिल थडानी ने बड़े धूमधाम से शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवीना जिस डोली में बैठकर आई थीं, उसमें कभी मेवाड़ की रानी बैठा करती थीं. वहीं उन्होंने जो शादी का जोड़ा पहना था, वो उनकी मां की शादी का जोड़ा था, जिसे दिल्ली के किसी डिजाइनर से तैयार किया था. शादी के बाद वह अपनी फैमिली लाइफ में अधिक बिजी हो गईं. उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज आरण्यक में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई. 

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Raveena Tandon Video, Raveena Tandon Wedding Video, Raveena Tandon Marriage Video, Raveena Tandon Viral Wedding Video, Raveena Tandon Facts, Raveena Tandon News, Raveena Tandon Anil Thadani, Raveena Tandon Husband, Raveena Tandon Web Series, Raveena Tandon Career, Raveena Tandon Affairs, Raveena Tandon Movies, Raveena Tandon Bride, Raveena Tandon Bride Video, रवीना टंडन, रवीना टंडन की शादी का वीडियो, रवीना टंडन दुल्हन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com