विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 15 दिन बाद करने वाले हैं शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई तारीख

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. हालांकि अभी तक सेलेब्स ने खुद कनफर्म नहीं किया है लेकिन तारीख पक्की सी लग रही है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 15 दिन बाद करने वाले हैं शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई तारीख
रश्मिका और विजय की शादी की तारीख कनफर्म
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं. इस कपल के बारे में एक खास बात है कि ये अपने रिलेशनशिप को फ्लॉन्ट तो करते हैं लेकिन फिर भी कनफर्म करने से बचते रहते हैं. कुछ समय पहले सगाई की खबरें आई थीं. विजय की उंगली पर अंगूठी भी दिखी लेकिन कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं आई जिससे कनफर्म हो कि एक्टर अब सिंगल नहीं रहे और शादी की राह पर निकल चुके हैं. अब कितने दिन से शादी को लेकर खबरें हैं कि उदयपुर में होगी लेकिन मजाल है कि कहीं से विजय कोई हिंट दे दें. हालांकि इस इवेंट पर मीडिया की पैनी नजर है और इस बीच रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. इसके बाद 4 मार्च को एक आलीशान रिसेप्शन के साथ वेडिंग फेस्टिविटीज खत्म होंगी 

रश्मिका ने पहले ही कर दिया था कनफर्म?

नहीं नहीं ये पढ़कर आप ये बिल्कुल मत सोचिए कि रश्मिका ने शादी की डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट की. बात दरअसल ये है कि रश्मिका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. उन्हें यहां देख पैपराजी ने शादी को लेकर सवाल करने शुरू किए तो एक्ट्रेस स्माइल करती रहीं. उनके एक्सप्रेशन से साफ था कि कुछ होने तो वाला है. यहीं से लोग इस खबर को कनफर्म करने लगे थे कि शादी 26 फरवरी को ही होने वाली है.

अब जैसा कि ट्रेंड हम देखते आए हैं. इस शादी में भी लिमिटेड लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके साथ ही एक नो फोन पॉलिसी भी होगी जिसके तहत शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को रस्मों के दौरान फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी हालांकि तब भी सेलेब्स की इन सीक्रेट वेडिंग्स के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ ही जाती है. अब इंतजार है 26 फरवरी का. देखते हैं सच्चाई किसमें है शादी की खबरों में या फिर रश्मिका और विजय की चुप्पी में.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com