विज्ञापन
1 hour ago

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE Updates: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने जा रही है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी आईटीसी मोमेंटोस को रश्मिका और विजय ने शादी के लिए चुना है. NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी का आयोजन होगा जबकि 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी. इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा. यही नहीं शादी के फंक्शंस से जुड़ी कुछ तस्वीरें साशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं.

दिलचस्प यह है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को एक नाम भी दिया है. दोनों ने बताया है कि उनकी शादी को आधिकारिक तौर पर 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' कहा जाएगा. दिलचस्प यह है कि यह नाम उनके फैंस ने कई साल पहले प्यार से उनके नाम जोड़कर रखा था. इस तरह फैन्स का दिया नाम ही दोनों सितारों ने अपनी शादी का नाम ही बना लिया. 

रश्मिका मंदाना पुष्पा, सिकंदर और छावा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जबकि विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्म से जमकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी. हालांकि उन्होंने ऑफिशियली इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्सर उन्हें सगाई की अंगूठी पहने देखा जाता है. आइए जानते हगैं दोनों की शादी के लाइव अपडेट्स...

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वेडिंग लाइव अपडेट्स | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Live Updates

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Updates: विजय-रश्मिका की शादी में पहुंच रहे बाराती-घराती

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का हिस्सा बनने के लिए बाराती और घराती उदयपुर पहुंच रहे हैं, जिसका वीडियो पैपराजी ने शेयर किया है.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Menu: रश्मिका-विजय की वेडिंग का नाश्ता होगा ट्रेडिशनल इंडियन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर इस वक्त हर किसी की नजर है. लेकिन इसके बारे में ज्यादा अपडेट अभी तक सामने नहीं आ पाई है. इस बीच एनडीटीवी को इनकी शादी से जुड़ी एक डिटेल मिली है. ये डिटेल है शादी में परोसे जाने वाले नाश्ते से जुड़ी. जानकारी मिली है कि विजय-रश्मिका की शादी में सब कुछ इंडियन फ्लेवर का होगा. खासतौस से ब्रेकफास्ट यानी कि नाश्ते में हर इस डिश को शामिल किया जाएगा जिसे भारत में बड़े ही चाव से नाश्ते में खाया जाता है. अब पूरे भारत की बात आई तो इसमें साउथ के इडली डोसे से लेकर पंजाब के छोटे भटूरे तक शामिल होंगे.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Updates: रश्मिका मंदाना ने भी दिखाई वेन्यू की इनसाइड फोटो

विजय देवरकोंडा के अलावा रश्मिका ने भी वेडिंग वेन्यू के अंदर के डेकोर का फोटो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें एक खूबसूरती से सजा हुआ टेबलस्केप दिखाया गया था. बीच में पिंक लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया वाले फूलों की सजावट देखी जा सकती है. इसके साथ ही ताजे हरे सेब और गिरते अंगूरों के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया था, जिससे डेकोर को एक ऑर्गेनिक लग्जरी लुक देखने को मिला. वहीं टेबल पर खूबसूरती से एक खास प्रिंटेड मेन्यू कार्ड रखा था, जो मेहमानों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस का इशारा दे रहा था.  

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Updates: उदयपुर पहुंचते ही विजय देवरकोंडा ने किया ये पहला काम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को होने वाली है, जिससे पहले दूल्हा दुल्हन उदयपुर में पहुंच चुके हैं. इसी बीच फैंस के लिए विजय देवरकोंडा ने अपडेट शेयर किया है, जिसमें वॉलीबॉल नेट पर फोकस किया गया, जिसमें खिलाड़ी पानी में और गेंद हवा में दिख रही है.


Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Menu: रश्मिका-विजय की शादी में होगा ट्रेडिशनल लंच, यूं परोसा जाएगा खाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के मेन्यू से जुड़ा अपडेट बॉलीवुड हंगामा की दी हुई रिपोर्ट में सामने आया है. पोर्टल के सोर्स के मुताबिक, रश्मिका विजय की शादी में मेहमानों को साउथ इंडियन ट्रेडिशन का टच देखने को मिलेगा, जिसमें मेहमानों को केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा. जबकि नारियल पानी का खास इंतजाम किया जाएगा. 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda age gap: रश्मिका और विजय में कितना है ऐज गैप

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में 24-26 फरवरी के बीच होगी. स्टार जोड़ी झीलों के शहर पहुंच चुकी है. रश्मिका मंदाना को प्यार से उनके फैन्स नेशनल क्रश भी बुलाते हैं. यही नहीं, उनका कोरियन हार्ट वाला अंदाज भी खूब पसंद किया जाता है. रश्मिका और विजय के ऐज गैप की बात करें तो दोनों के बीच सात साल का अंतर है. रश्मिका 29 साल की हैं जबकि विजय 36 साल के. दोनों 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधेंगे. 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय की शादी के वेन्यू का वीडियो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी राजस्थान के झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में हो रही है. शादी 24 से 26 फरवरी तक चलेगी. शादी आईटीसी ममेंटोस में होगी. यह उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित है. देखें इसका वीडियो.

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda LIVE Updates: क्या होता है VIROSH का मतलब?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है. यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले दोनों के नामों को जोड़कर बनाया था, VIjay + RASHmika = VIROSH. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे प्यार करने वालों, हमने कोई प्लान बनाने से पहले, कुछ चुनने से पहले, आप पहले से ही वहां थे. इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया VIROSH. इसलिए आज हम पूरे दिल से आपकी इज्जत में अपनी शादी का नाम 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' रख रहे हैं. आप हमेशा हमारे साथ हैं.'

Rashmika-Vijay Wedding Live Updates: रश्मिका मंदाना का पहला प्यार था ये कन्नड़ एक्टर, सगाई के बाद टूटा रिश्ता

विजय देवरकोंडा से शादी से पहले रश्मिका मंदाना की एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी. रक्षित कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. इनमें 777 चार्ली से लेकर रिक्की जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Rashmika-Vijay Wedding Live Updates: इंटरनेशनल सिक्योरिटी करेगी रश्मिका-विजय की शादी की सुरक्षा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी हायर किया गया है, जो लोकल राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर वेन्यू की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. कोई फोन या कैमरा पॉलिसी सख्त होगी ताकि कोई लीक न हो. रश्मिका और विजय दोनों ने हाल ही में उदयपुर के लिए रवाना होकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां वे फॉर्मल लुक में साथ नजर आए

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रौबीली मूंछें, काला चश्मा और सिर झुककर फैन्स का इस्तकबाल- यूं उदयपुर पहुंचे विजय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में हो रही है. दोनों ही शादी करने के लिए झीलों के नगरी पहुंच चुके हैं. विजय देवरकोंडा का एक वीडियो आया है जिसमें वह उदयपुर पहुंचे हैं. उनकी रौबीली मूंछें हैं और आंखों पर काला चश्मा. यही नहीं, वह वहां मौजूद फैन्स का सिर झुकाकर इस्तकबाल भी करते हैं.

Actors Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda LIVE Updates: रश्मिका-विजय की शादी में नहीं होंगे बॉलीवुड-साउथ के बड़े एक्टर!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में 24 से 26 फरवरी तक चलेगी. बताया जा रहा है कि शादी में कई मेहमान आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड या साउथ की बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल नहीं होंगी. मेहमानों में तेलंगाना के कुछ नेता और कुछ फिल्म डायरेक्टर शामिल हो सकते हैं.

Actors Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda LIVE Updates: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में कितने गेस्ट?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आईटीसी ममेंटोस में होगी. इस जगह को प्राइवेसी ध्यान में रखकर चुना गया है. कपल आपनी शादी को काफी प्राइवेट रखना चाहता है. शादी तीन दिनों की होगी. गेस्ट की संख्या 100 के आसपास रहेगी. कपल और उनके करीबी 50 मेहमान कमर्शियल फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: सपनों से सुंदर लोकेशन पर होगी रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली है. शादी का वेन्यू आईटीसी ममेंटोस है, जो उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों में है. यह प्रॉपर्टी पूरी तरह से निजी है, जहां 117 प्राइवेट विला, एक नदी और झील, अपना प्राइवेट हेलीपैड और पूरी पहाड़ी पर फैला हुआ एस्टेट है, जो आम लोगों की नजरों से पूरी तरह छिपा रहता है.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: कोट-पैंट, काला चश्मा, चेहरे पर हंसी, ऐसे उदयपुर पहुंचीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं. रश्मिका की पहली फोटो आ गई है जिसमें उन्होंने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है. इसके साथ ही वह कोट-पैंट पहने हुए हैं और उनकी आंखों पर काला चश्मा है. यही नहीं, उनके चेहरे पर हंसी उनके दिल का हाल कह जाती है.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद कपल सात फेरे लेने के लिए झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच चुका है. उनका लेटेस्ट वीडियो आ गया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com