विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह 40 मिनट हुए लेट, तो अक्षय कुमार ने लगवाई उठक-बैठक...देखें Video

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 40 मिनट हुए लेट तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लगवाई उठक-बैठक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो.

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह 40 मिनट हुए लेट, तो अक्षय कुमार ने लगवाई उठक-बैठक...देखें Video
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • अक्षय कुमार से लेट होने पर लगवाई उठक-बैठक
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान एक्टर रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) 40 मिनट लेट  हो गए. इस दौरान अजय देवगन, अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, करण जौहर और कैटरीना कैफ ने रणवीर सिंह का इंतजार किया. हालांकि, जब रणवीर सिंह पहुंचे, तो उन्होंने उठक-बैठक मारकर सबसे माफी मांगी, साथ ही अक्षय कुमार और करण जौहर के पैर भी छुए. 

इवांका ट्रंप की भारत यात्रा पर बने Memes तो फोटो शेयर कर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी बोलीं- भारतीय लोगों का...

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को रणवीर सिंह के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रणवीर को ताना मारते हुए कह रहे हैं, "आपको पता नहीं होगा यह पहला जूनियर एक्टर है, जिसने चार-चार सीनियर एक्टर को 40 मिनट इंतजार करवाया." अक्षय कुमार की बात सुनकर रणवीर बहाने बनाना शुरू कर देते हैं. 

रणवीर सिंह के लेट होने पर अजय देवगन ने कसा तंज, तो दीपिका पादुकोण ने यूं किया रिएक्ट... देखें Video

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वहीं, फिल्म की बात करें, तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, अब यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको फैन्स का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला  था. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गए हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Sit Ups Video, Ranveer Singh Video Viral, Ranveer Singh Late At Sooryavanshi Set, Akshay Kumar, Ajay Devgn, Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com