विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2018

लाइफ के सबसे बड़े सॉन्ग की खुशी में डूबे थे रणवीर सिंह, तभी डायरेक्टर बोले- बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे पे...और फिर

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी स्टूडियो में शूट की जा रही है.

लाइफ के सबसे बड़े सॉन्ग की खुशी में डूबे थे रणवीर सिंह, तभी डायरेक्टर बोले- बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे पे...और फिर
Simmba की शूटिंग के वक्त रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और गणेश आचार्य
  • रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो
  • अभी तक का सबसे बड़ा सॉन्ग
  • रणवीर और रोहित ने दिया ये मैसेज
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी स्टूडियो में शूट की जा रही है. ऐसे में फिल्म की शूटिंग की कई वीडियो इंटरनेट पर आने शुरु हो गये हैं. रणवीर ने शूटिंग के सेट से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म का एक गाना शूट कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा गाना होने की बात कही है. फिल्म 'सिंबा' में पुलिस ऑफिसर बने रणवीर सिंह को पहली बार डायरेक्ट कर रहे रोहित शेट्टी ने भी मजाक करते हुए डायलॉग मारा है.

क्या आपने इस फेमस बॉलीवुड एक्टर को पहचाना? नाम जानकर रह जाएंगे दंग
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


रणवीर सिंह ने फिल्म 'सिंबा' के सेट से बोले, 'देखो यहां क्या हो रहा है. मेरी लाइफ का सबसे बड़ा गाना शूट हो रहा है. इतने लोग... इतना ताम-झाम कि सिर चकरा जाये. रणबीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं.' वीडियो में रोहित शेट्टी कैमरे के सामने आकर रणवीर के कंधे पर हाथ रखते हैं और मजाकिया अंदाज में बोलते हैं, 'बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे ऊपर'.

इस वीडियो में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य साथ में हैं. इस फिल्म में को-एक्ट्रेस सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान होंगी.

दीपिका पादुकोण ने कर दिया ऐलान सिर्फ उनके हैं रणवीर सिंह, ये रहा सबूत

बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव का किरदार निभाएंगे. 'सिंबा' के पहले पोस्टर में रणवीर सिंह का मस्तमौला अंदाज दिखाई दे रहा है. उनका लुक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' की याद दिलाता है. रोहित शेट्टी और करण जौहर इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. अगले साल 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म साउथ इंडियन मूवी 'टैंपर' का रीमेक होगी.

VIDEO: रणवीर सिंह से खास बातचीत

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Biggest Song, Simmba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com