'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो विवाद के एक महीने से ज्यादा समय के बाद फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपने चैनल टीआरएस पर एक नया पॉडकास्ट जारी किया है. बौद्ध भिक्षु पाल्गा रिनपोछे के साथ अपनी हालिया बातचीत में रणवीर ने अपने जीवन की चुनौतीपूर्ण वास्तविकताओं के बारे में बात की. भिक्षु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रणवीर ने उनके साथ अपनी मुलाकात को याद किया. पॉडकास्टर ने खुलासा किया कि भिक्षु ने उन्हें ज्ञान और करुणा के मिलन का वास्तविक अर्थ सिखाया.
अपने जीवन में हाल ही में आई चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए रणवीर ने कहा, "हम अपने जीवन में पहले भी दो बार मिल चुके हैं, सर, और आप हमेशा ऐसे समय में आए हैं, जब मैं कठिनाइयों का सामना कर रहा था. जब मेरी वास्तविकता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रही होती है...आज, मैं एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा हूं, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उसका सामना करूंगा, इसलिए मैं बहुत आभारी हूं. धन्यवाद, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैसे ही रणवीर ने सोशल मीडिया पर भिक्षु पाल्गा रिनपोछे के साथ अपनी ताजा बातचीत की झलकियां शेयर कीं, नेटिजन्स ने कमेंट बॉक्स में उनके समर्थन में कमेंट्स की लाइन लगा दी और उन्हें और और मजबूती से वापस आने के लिए कहा.
हाल ही में यूट्यूबर ने एक और मौका मांगा, और वादा किया कि वह 'अधिक जिम्मेदारी' के साथ कंटेंट बनाएंगे. रणवीर ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "अगर संभव हो तो कृपया अपने दिल में मेरे लिए जगह बनाइए. मुझे एक और मौका दीजिए. मुझे कंटेंट क्रिएशन बहुत पसंद है. मुझे पॉडकास्टिंग बहुत पसंद है. अपने देश के इतिहास और संस्कृति को जानना मेरा जुनून है. मैं अपने काम के जरिए यही कर रहा हूं. और मैं बस यही करना चाहता हूं. जब मेरा मानसिक स्वास्थ्य इतना खराब हो रहा था, तब ध्यान, साधना और प्रार्थना के जरिए मुझे पता चला कि अंत में सिर्फ भगवान ही आपके साथ हैं."
रणवीर ने आगे कहा, "इसलिए मैं इस दौर को सजा के तौर पर नहीं देख रहा हूं. मैं इसे एक सीख के तौर पर देख रहा हूं. मैं इसे एक बदलाव के तौर पर देख रहा हूं. अगर भगवान ने अब तक इतना कुछ दिया है तो मैं इस दौर को भगवान का तोहफा मानता हूं."
उन्होंने आखिर में कहा, "और मुझे उम्मीद है कि अगले 10, 20, 30 सालों में हम अपने कंटेंट और अपने काम के जरिए वाकई देश को बदल देंगे. पॉडकास्ट की क्वालिटी बढ़ेगी."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं