विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2018

ऋषि कपूर की तबियत को लेकर भाई रणधीर कपूर का आया मैसेज, बोली ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने अपने छोटे भाई व अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी उनकी चिकित्सीय जांच होनी बाकी है.

ऋषि कपूर की तबियत को लेकर भाई रणधीर कपूर का आया मैसेज, बोली ये बात
ऋषि कपूर (फाइल फोटो)
  • इलाज के लिए अमेरिका गए ऋषि कपूर
  • ट्वीट करके किया था ये मैसेज
  • भाई रणधीर कपूर का आया ये बयान
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने अपने छोटे भाई व अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी उनकी चिकित्सीय जांच होनी बाकी है. ऋषि कपूर इलाज के लिये फिलहाल अमेरिका में हैं. मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने पर ऋषि को कैंसर होने की खबरें आने लगीं थी. कृष्णा का निधन एक अक्टूबर को हुआ था. ऋषि के पुत्र रणबीर कूपर और पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ अमेरिका में हैं. रणधीर ने कहा, ‘‘यह सब अफवाह है. अभी वह ठीक हैं. उन्हें काफी दर्द हो रहा है. कल उनकी चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) की जाएगी. उन्होंने अपने स्वास्थ्य के संबंध में हमसे बात की है.’’

अक्षय कुमार ने जमीन पर बैठकर खिलाया मसक्कली को दाना, 35 लाख बार देखा गया Video...

ऋषि ने 29 सितंबर को अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह अमेरिका में चिकित्सीय जांच के लिए अपने काम से कुछ वक्त के लिए आराम ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से बेवजह परेशान होने या अनावश्यक अटकल लगाने से भी मना किया था. ऋषि ने ट्वीट कर लिखा था, "नमस्कार मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं. मैं अपने सभी प्रशंसकों से चिंता नहीं करे और बिना मतलब कयास या अटकलें नहीं लगाने का आग्रह करता हूं. मुझे फिल्में करते हुए 45 से अधिक साल हो गए हैं. मैं जल्द लौटूंगा."

नेहा धूपिया के बेबी शावर में पहुंचीं जाह्नवी कपूर, स्टाइलिस्ट ने किया मजाक कि वीडियो हो गया Viral

कपूर ने लिखा कि कुछ इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने को वह काम से कुछ समय के लिए अवकाश ले रहे हैं. वह 45 साल से अधिक वक्त से फिल्मों में काम कर रहे हैं. लगातार काम में जुटे रहने से ‘थकान’ होना स्वाभाविक बात है.

 
ऋषि ने वर्ष 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से फिल्मों में डेब्यू किया था. वह इसके बाद 'बॉबी', 'खेल खेल में', 'कभी कभी', 'कर्ज', 'अमर अकबर एंथनी', 'हम किसी से कम नहीं', 'रफू चक्कर', 'बोल राधा बोल', 'फना', 'लव आजकल' और 'कपूर एंड संस' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. बता दें, उन्हें आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'मुल्क' में देखा गया था और उनकी आगामी फिल्म 'राजमा चावल' है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Randhir Kapoor, Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Medical Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com