लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा दोनों ही शादी के बाद से हर तरफ छाए हुए हैं. चाहें मैतई अंदाज में शादी की बात हो या फिर दिल्ली और मुंबई में हुए ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की बात हो इस कपल का अंदाज हर बार फैन्स के दिल जीतने में कामयाब रहा. खास तौर से मैतई अंदाज में हुई शादी में लिन लैशराम का लुक देख सभी लोग हैरान थे. मैतई रीति रिवाज से हुई शादी में लिन लैशराम ने पारंपरिक मणिपुरी लिबास पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अब अगर आपको ये लगता है कि मणिपुर की ये बाला सिर्फ नॉर्थ ईस्टर्न परंपराओं को ही जानती है तो लिन लैशराम का डांस आपकी सोच बदल देगा. रणदीप हुड्डा की नई नवेली दुल्हन ने हरियाणी गाने पर भी जम कर डांस किया और दिल लूट लिया.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बाद से दो रिसेप्शन दे चुके हैं. लेकिन पार्टी का दौर शायद अभी जारी है. ये पार्टी किसी बात की थी ये तो कहा नहीं जा सकता लेकिन दोस्तों की महफिल खूब जमी ये अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है. इस महफिल में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम डांस करते नजर आए, वो भी हरियाणवी गाने पर. 'तेरी आख्या का यो काजल'... गाने पर रणदीप हुड्डा ने तो जबरदस्त डांस किया है. मणिपुरी ब्यूटी लिन लैशराम भी जरा पीछे नहीं रहीं. उन्होंने इस गाने पर फुल ऑन एनर्जी के साथ रणदीप हुड्डा की टक्कर का डांस किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस अमेजिंग कपल की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. दोनों की मुलाकात एक थिएटर ग्रुप में हुई थी. जहां रणदीप हुड्डा लिन से काफी ज्यादा सीनियर थे. लिन के काम को देखकर इंप्रेस हो ही गए. और, लिन लैशराम को भी रणदीप हुड्डा का अंदाज बहुत पसंद आया. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया. 2021 में रणदीप हुड्डा ने पहली बार लिन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और अगले साल रिलेशनशिप को ऑफिश्यली अनाउंस कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं