Ramayana Sita: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. इस फिल्म में माता सीता का किरदार साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाने जा रही हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. साई पल्लवी अपनी सादगी और अलग सोच के लिए जानी जाती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने करोड़ों रुपये के फेयरनेस क्रीम विज्ञापन को ठुकराकर सबको चौंका दिया था. उनका मानना है कि असली खूबसूरती रंग से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से होती है.
बिना मेकअप लुक है साई की पहचान
साई पल्लवी को अक्सर फिल्मों और पब्लिक अपीयरेंस में नो-मेकअप या मिनिमल मेकअप लुक में देखा जाता है. यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है. जहां ज्यादातर एक्ट्रेसेस ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं, वहीं साई अपनी नैचुरल ब्यूटी को ही प्राथमिकता देती हैं. उनकी यह सादगी फैंस को काफी पसंद आती है.
फेयरनेस ऐड को किया साफ रिजेक्ट
साई पल्लवी ने करोड़ों के ऑफर के बावजूद फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि वह ऐसे किसी प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करेंगी जो लोगों में रंग को लेकर भेदभाव पैदा करे. इस फैसले के बाद उनकी काफी सराहना हुई और लोग उन्हें एक मजबूत और जागरूक सोच वाली एक्ट्रेस मानने लगे.
साई पल्लवी का वर्क फ्रंट
साउथ इंडस्ट्री की बेहद टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म प्रेमम से की थी और इस फिल्म से ही उन्हें बड़ी पहचान मिली. वह अपनी नैचुरल एक्टिंग और सिंपल पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं. साई पल्लवी ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है और हर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिदा और लव स्टोरी जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. वह एक ट्रेंड डांसर भी हैं और कई बार अपने डांस से फैंस का दिल जीत चुकी हैं.
खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी ग्लैमर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और हमेशा कंटेंट बेस्ड रोल्स चुने. उन्होंने फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को ठुकराकर अपनी मजबूत सोच भी दिखाई. अब वह रामायण में माता सीता के रोल को लेकर सुर्खियों में हैं और उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘रामायण' में सीता बनकर जीतेंगी दिल?
रामायण में सीता का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और साई पल्लवी इस रोल के लिए परफेक्ट मानी जा रही हैं. उनकी इमोशनल एक्टिंग और सादगी इस किरदार में जान डाल सकती है. वहीं रणबीर कपूर के साथ उनकी नई जोड़ी को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब सभी की नजरें इस फिल्म पर टिकी हैं कि यह पर्दे पर कितना बड़ा कमाल करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं