Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है. फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. वीकडेज में हल्की गिरावट के बावजूद थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी मजबूत बनी हुई है. फिल्म अब तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की दहलीज पर खड़ी है.
दूसरे हफ्ते में भी कायम है पकड़
पहले हफ्ते की जबरदस्त ओपनिंग के बाद आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन धुरंधर ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने स्थिर कमाई बनाए रखी है. आईपीएल 2026 के चलते दर्शकों का ध्यान बंटने के बावजूद फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं हुई है. बड़े शहरों से लेकर छोटे सेंटर तक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि 14 दिनों बाद भी इसकी कमाई मजबूत बनी हुई है.
1000 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी
900 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब फिल्म का अगला लक्ष्य 1000 करोड़ क्लब है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म बहुत जल्द इस ऐतिहासिक क्लब में शामिल हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह हिंदी सिनेमा की सबसे तेजी से 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी. रणवीर सिंह की स्टार पावर और फिल्म का हाई-ऑक्टेन एक्शन दर्शकों को बार-बार थिएटर खींचकर ला रहा है.
वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ की रेस में ‘धुरंधर 2'
Morning Occupancy: Dhurandhar The Revenge Day 14: 13.14% (Hindi) (2D) #DhurandharTheRevenge link:https://t.co/BHJRorJDdU
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) April 1, 2026
Dhurandhar The Revenge Day 14: 11.63% (Telugu) (2D) #DhurandharTheRevenge link:https://t.co/BHJRorJDdU
भारत के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का दबदबा बना हुआ है.धुरंधर 2 ने दुनियाभर में करीब 1400 करोड़ की कमाई कर ली है और अब यह 1500 करोड़ के आंकड़े को छूने के बेहद करीब है. इसी के साथ इसकी तुलना दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से होने लगी है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा था. अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो यह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और भारतीय सिनेमा के नए बेंचमार्क सेट कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं