विज्ञापन

Ramayana Trailer First Review: 4000 करोड़ की रामायण की ऑडियंस को दिखी पहली झलक, रणबीर कपूर को 'राम' बना देख इमोशनल हुए फैन्स

Ramayana Trailer First Review: रामायण पार्ट 1 को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी, लेकिन अब इसकी पहली झलक सामने आने के बाद ये उत्साह और भी बढ़ गया है. ट्रेलर रिलीज से पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में फिल्म की एक खास झलक दिखाई गई, जिसे देखने के बाद दर्शकों का रिएक्शन काफी पॉजिटिव रहा.

Ramayana Trailer First Review: 4000 करोड़ की रामायण की ऑडियंस को दिखी पहली झलक, रणबीर कपूर को 'राम' बना देख इमोशनल हुए फैन्स
Ramayana Trailer First Review: पहली झलक में ही छा गई रणबीर कपूर की रामायण

Ramayana Trailer First Review: रामायण पार्ट 1 को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी, लेकिन अब इसकी पहली झलक सामने आने के बाद ये उत्साह और भी बढ़ गया है. ट्रेलर रिलीज से पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में फिल्म की एक खास झलक दिखाई गई, जिसे देखने के बाद दर्शकों का रिएक्शन काफी पॉजिटिव रहा. इस खास इवेंट में रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मौजूद रहे. फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिससे इसकी चर्चा और तेज हो गई है.

बेहद भावुक रही पहली झलक 

एक दर्शक ने लॉस एंजेल्स में प्रीव्यू को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना फीडबैक शेयर किया है. KBP Reviews नाम के X हैंडल के मुताबिक, फिल्म की झलक बेहद शानदार और भावनाओं से भरी हुई थी. फिल्म का स्केल, विजन और एनर्जी बेहतरीन है. पोस्ट में एक खास सीन का जिक्र करते हुए बताया कि जब भगवान राम नाव में बैठे होते हैं और कोई उनका नाम लेता है, तो वह धीरे-धीरे मुड़ते हैं. यह दृश्य इतना भावुक था कि दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए.

रणबीर कपूर की तारीफ

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने दर्शकों के साथ बातचीत में 'जय सिया राम' कहकर जवाब दिया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. पोस्ट में बताया गया कि रणबीर कपूर ने अपने किरदार में पूरी तरह खुद को ढाल लिया है और कहानी की गहराई को बखूबी समझा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के बारे में बताते नजर आए. उन्होंने कहा कि भगवान राम सदियों से लोगों के जीवन में मार्गदर्शक रहे हैं और आगे भी रहेंगे. वह करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं, जिन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है.

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इसका पहला लुक हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा. वहीं, फिल्म को दिवाली 2026 के मौके पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिम्मर जैसे बड़े नाम तैयार कर रहे हैं, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की धूम और जंग के माहौल में OTT पर स्पाई थ्रिलर का जलवा, दुनियाभर में देखी जा रही ये 5 वेब सीरीज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com