विज्ञापन

रामायणम् पार्ट 1 के THE END पर से उठा पर्दा, रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण को हराने वाले महाबली की एंट्री पर होगी फिल्म की इतिश्री

रामायणम् पार्ट 1 का आखिरी सीन आखिर कैसा होगा, अब इसका जवाब सामने आ गया है. मेकर्स ने फिल्म के THE END से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है. बताया जा रहा है कि पहला पार्ट ऐसे मोड़ पर खत्म होगा, जिसके बाद लोग सीधे पार्ट 2 का इंतजार करने लगेंगे.

रामायणम् पार्ट 1 के THE END पर से उठा पर्दा, रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण को हराने वाले महाबली की एंट्री पर होगी फिल्म की इतिश्री
रामायणम् पार्ट 1 के THE END पर से उठा पर्दा
NDTV

रामायणम् का हर नया अपडेट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. कभी किसी किरदार की झलक लोगों का दिल जीत लेती है तो कभी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी फैंस को और एक्साइटेड कर देती है. लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है, वो सीधे फिल्म के THE END से जुड़ी है. लंबे समय से लोग जानना चाहते थे कि आखिर रामायणम् पार्ट 1 किस सीन पर खत्म होगी. अब इस राज से भी पर्दा उठ गया है. मेकर्स ने बता दिया है कि पहला पार्ट किस मोड़ पर खत्म होगा और क्यों इसके बाद हर किसी की नजर सीधे पार्ट 2 पर होगी.

ये भी पढ़ें; Batwara 1947 Trailer: 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर से पहले सनी देओल ने मां संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, बोले- मेरी मां ही मेरा रब है

THE END में आखिर क्या दिखेगा

कॉमिक-कॉन के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि रामायणम् पार्ट 1 का अंत एक ऐसे सीन पर होगा, जो लोगों को आगे की कहानी देखने के लिए और बेकरार कर देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का आखिरी सीन महाबली हनुमान की दमदार एंट्री का होगा. यहीं से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के खिलाफ होने वाली सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत होगी और कहानी सीधे दूसरे पार्ट की तरफ बढ़ जाएगी.

रावण को लेकर यश ने क्या कहा

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उनके मुताबिक, किसी भी किरदार को सिर्फ उसके लुक से नहीं निभाया जा सकता. उसके हर पहलू को समझना पड़ता है. उन्होंने कहा कि बचपन में वो भी रावण को सिर्फ एक खलनायक के रूप में देखते थे, लेकिन इस फिल्म की तैयारी के दौरान उन्होंने इस किरदार को अलग नजर से समझने की कोशिश की.

हर सीन पर क्यों किया गया इतना काम

यश ने बताया कि फिल्म का हर सीन खास बनाने की कोशिश की गई है. खासकर रावण के किरदार को दमदार दिखाने के लिए हर छोटी चीज पर ध्यान दिया गया. उनका कहना है कि दर्शकों को पर्दे पर एक अलग अंदाज का रावण देखने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं दिखा.

कब रिलीज होगी फिल्म

रामायणम् पार्ट 1 दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद रामायणम् पार्ट 2 साल 2027 में आएगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. मेकर्स का कहना है कि फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Part 1, Ramayana, Ramayana Part 1 Director, Ranbir Kapoor, Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com