विज्ञापन

वो रामायण जिसमें प्रकांड पंडित रावण से करवा दिया गया वेल्डिंग का काम, क्या आपने देखी है ये मूवी?

हिंदी सिनेमा में रामायण पर कई फिल्में बनीं हैं, लेकिन एक ऐसी भी फिल्म बनी है जिसमें रावण को अपने हथियार बनाते हुुए देखा जा सकता है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना था और बन भी रहा है. जानते हैं नाम.

वो रामायण जिसमें प्रकांड पंडित रावण से करवा दिया गया वेल्डिंग का काम, क्या आपने देखी है ये मूवी?
ऐसी रामायण जिसमें रावण से करवाया गया कुछ ऐसा काम
नई दिल्ली:

पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्में अक्सर दर्शकों की भावनाओं से जुड़ी होती हैं, लेकिन साल 2023 में आई फिल्म 'आदिपुरुष' ने गलत कारणों से जो छाप छोड़ी, वो आज भी मीम्स का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से चर्चा में है, जिसमें प्रभास, रावण बने सैफ अली खान को किसी वर्कशॉप में 'वेल्डिंग' का काम करते हुए देखा जा सकता है. ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' अपनी रिलीज के समय से ही विवादों और आलोचनाओं के घेरे में रही थी. 

जब रावण को मिला 'इंजीनियर' का अवतार

इस फिल्म में रामायण के अहम किरदार रावण को जिस तरह से दिखाया गया, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया. खास तौर पर वो सीन, जिसमें रावण को लोहार की तरह लोहे को ढालते या वेल्डिंग करते दिखाया गया. दर्शकों का कहना है कि ये न केवल हास्यास्पद था, बल्कि पौराणिक किरदारों का बेहद अजीब विजुअलाइजेशन था.

क्यों हुई फिल्म की इतनी किरकिरी?

'आदिपुरुष' को दर्शकों और क्रिटिक्स ने एकमत से नकार दिया था. इसके पीछे मुख्य कारण इसके अजीबोगरीब VFX, पात्रों की मॉडर्न लुक वाली कॉस्ट्यूम और खराब डायलॉग्स थे. रावण के बाल, उसके ड्रैगन जैसे जीव और वेल्डिंग करते हुए उसके विजुअल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उस वक्त भी जमकर खिंचाई की थी. लोगों का मानना था कि फिल्म निर्माताओं ने बिना किसी रिसर्च के मनमाने तरीके से रामायण को 'सुपरहीरो' मूवी के तड़के के साथ पेश किया, जो पूरी तरह बेतुका था.

फिल्म को लगभग 700 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था लेकिन इसने 450 करोड़ रुपये की कमाए थे. फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई.

भले ही फिल्म को आए वक्त बीत गया हो, लेकिन 'आदिपुरुष' की गलतियां लोग भूले नहीं है. रामायण जैसे महाकाव्य को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में दिखाना आसान नहीं है. लेकिन जब प्रयोग बे सिर-पैर के और हद से ज्यादा हो जाएं, तो लोगों के लिए उन्हें झेलना कठिन हो जाता है. साफ है कि कहानी जितनी बड़ी और अच्छी हो, उसे दिखाने की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com