फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक बयानों और अलग सोच के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. सत्या, कंपनी और रंगीला जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा को नया अंदाज दिया. बहुत समय से उनकी कोई फिल्म तो नहीं आई. लेकिन इस बार वो अपनी एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहे हैं. राम गोपाल वर्मा ने कई फिल्में तो अच्छी बनाई लेकिन ये भी सच है कि उनकी बनाई 26 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं. इतनी फ्लॉप फिल्में देने वाले राम गोपाल वर्मा को 6882 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म से नफरत है. इस फिल्म का नाम है माइकल. जो उनके आइडियल माइकल जैक्सन पर बनी है. 1922 करोड़ में बनी फिल्म माइरल की कमाई 6 हजार करोड़ से भी कहीं ज्यादा रही.
राम गोपाल वर्मा का पोस्ट
राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट की शुरुआत में ही लिखा है कि आई हेट यू माइकल. इसके बाद उन्होंने बताया कि माइकल फिल्म देखने के बाद उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए. जब वो माइकल जैक्सन के फैन हुआ करते थे. राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि साल 1984 में इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों में उनका एक दोस्त उन्हें विजयवाड़ा के एक छोटे से वीडियो पार्लर में ले गया था. वहीं उन्होंने पहली बार ‘थ्रिलर' देखा.
I HATE MICHAEL
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 22, 2026
After watching MICHAEL film , my memory went back to that horrible day June 25 th , 2009 when I slept late with the television still murmuring like a ghost in the darkness of my room , and as I groggily woke up in the morning and my eyes went to the screen to see…
ये भी पढ़ें- परेश रावल की पत्नी ने आदित्य धर को ठहराया अपने सफेद बालों का जिम्मेदार, धुरंधर को लेकर कह दी ये बात
राम गोपाल के लिए एक्सपीरियंस था माइकल जैक्सन का गाना
राम गोपाल वर्मा के मुताबिक वो सिर्फ एक गाना नहीं था. बल्कि एक अनोखा एक्सपीरियंस था. उन्होंने बताया कि माइकल जैक्सन स्क्रीन पर इंसान नहीं. उन्होंने लिखा किउनका डांस, स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी ऐसी थी, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी. इसके बाद ‘बिली जीन', ‘बीट इट', ‘स्मूद क्रिमिनल' और ‘ब्लैक ऑर व्हाइट' जैसे गानों ने उन्हें पूरी तरह माइकल का दीवाना बना दिया.
राम गोपाल वर्मा को है माइकल से नफरत
राम गोपाल वर्मा ने बताया कि 25 जून 2009 की सुबह जब उन्होंने टीवी पर “माइकल जैक्सन इज डेड” लिखा देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने चैनल बदल-बदलकर देखा. लेकिन हर जगह वही खबर चल रही थी. उन्होंने लिखा कि उन्हें माइकल जैक्सन से इसलिए नफरत है क्योंकि उनकी मौत ने ये साबित कर दिया कि वो भी आम इंसानों की तरह थे. उन्होंने कहा कि माइकल उनके लिए किसी भगवान से कम नहीं थे और उनकी मौत ने उनके सपनों की दुनिया तोड़ दी. हालांकि पोस्ट के आखिर में उन्होंने ये भी लिखा कि वो माइकल जैक्सन से उतना प्यार करते हैं. जितना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर के मुन्ना भैया का फूटा गुस्सा, अवॉर्ड शोज पर कहा- अब ये सिर्फ पैसे कमाने का खेल बन चुके हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं