विज्ञापन

मिर्जापुर के मुन्ना भैया का फूटा गुस्सा, अवॉर्ड शोज पर कहा- अब ये सिर्फ पैसे कमाने का खेल बन चुके हैं

बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने अवॉर्ड शोज की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है.

मिर्जापुर के मुन्ना भैया का फूटा गुस्सा, अवॉर्ड शोज पर कहा- अब ये सिर्फ पैसे कमाने का खेल बन चुके हैं
दिव्येंदु ने कहा - अब टैलेंट नहीं सिर्फ पैसे की चलती है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अवॉर्ड जीतना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है. सितारे मंच पर ट्रॉफी लेते हुए इमोशनल नजर आते हैं और फैंस भी इसे उनकी मेहनत का सम्मान समझते हैं. लेकिन अब इसी चमकदार दुनिया के पीछे की सच्चाई को लेकर 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया के नाम से मशहूर दिव्येंदु शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुलकर कहा कि आज के समय में कई अवॉर्ड शोज सिर्फ दिखावा और कमाई का जरिया बन चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि कई बार सिर्फ शो में शामिल न होने की वजह से कलाकारों से अवॉर्ड तक छीन लिए जाते हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

'अब अवॉर्ड शोज मजाक बन चुके हैं'

एक बातचीत के दौरान दिव्येंदु ने बताया कि करियर की शुरुआत में अवॉर्ड मिलना उनके लिए बड़ी बात हुआ करती थी. फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था. लेकिन अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल चुका है. उन्होंने कहा कि आजकल अवॉर्ड शोज का हाल ऐसा हो गया है कि अगर कलाकार शो में पहुंच जाए तो अवॉर्ड उसका, वरना किसी और का. दिव्येंदु ने कहा कि उनके साथ कई बार ऐसा हुआ जब आयोजकों ने कहा कि अवॉर्ड उन्हें मिलने वाला है, लेकिन शूटिंग की वजह से वो समारोह में नहीं जा पाए और बाद में वही अवॉर्ड किसी दूसरे को दे दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- परेश रावल की पत्नी ने आदित्य धर को ठहराया अपने सफेद बालों का जिम्मेदार, धुरंधर को लेकर कह दी ये बात

'फिल्म इंडस्ट्री से अब कोई लेना-देना नहीं'

दिव्येंदु यहीं नहीं रुके. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब लोग अवॉर्ड शोज को गंभीरता से नहीं लेते. उनके मुताबिक ये शोज अब सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बन गए हैं. उन्होंने कहा कि इनका फिल्मों या कलाकारों की असली मेहनत से कोई खास रिश्ता नहीं बचा है. लोग अब इन्हें सम्मान नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट शो की तरह देखने लगे हैं.

नई फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं दिव्येंदु

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्येंदु हाल ही में वेब सीरीज 'ग्लोरी' में नजर आए थे. अब वो अपनी आने वाली फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, जाह्नवी कपूर और शिवा राजकुमार जैसे सितारे भी दिखाई देंगे. फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें- एक साल चली पहली शादी, दूसरे बच्चे के कंसीव के दौरान दूसरी शादी में आईं मुश्किलें, पर्दे पर बनीं 'दूसरी औरत'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyendu, Mirzapur Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com