- रकुल प्रीत सिंह ने 5 घंटे धूप में खेला गोल्फ
- एक्ट्रेस की गोल्फ खेलने के बाद हो गई बुरी हालत
- रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अकसर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक्ट्रेस शानदार अंदाज में गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस बिल्कुल प्रोफेशनल प्लेयर की तरह गोल्फ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है, जिसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने इस वीडियो के अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो भी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि 5 घंटे लगातार गर्मी में गोल्फ खेलने के बाद कैसी हालत हो जाती है. एक्ट्रेस ने लिखा, "और 18 होल्स खेलने के बाद ऐसी हालत, इस गर्मी में पांच घंटे. कई दिनों तक घर में ही रहना मेरे लिए यह नतीजा लेकर आया है." वीडियो में एक्ट्रेस पिंक स्कर्ट, पोलो टी-शर्ट, व्हाइट कैप और स्पोर्ट्स शूज में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लग रहा है. बता दें कि रकुल प्रीत सिंह एक गोल्फ प्लेयर रह चुकी हैं, इसके साथ ही उन्होंने नेशनल लेवल पर कई गेम भी खेले हैं.

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि वह केवल एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छी हैं. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से की थी. इसके बाद रकुल प्रीत सिंह ने कई तमिल फिल्मों और तेलुगू फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है. उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' के जरिए की थी. इसके बाद रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड में 'अय्यारी' और 'दे दे प्यार दे' जैसी कई फिल्में कीं. इन सबके अलावा रकुल प्रीत सिंह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में भी नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं