राखी सावंत हमेशा ही खबरों में रहना पसंद करती हैं और शायद इसी लिए उन्हें ड्रामा क्वीन का टैग दिया गया है. अब राखी ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि हर कोई हैरान रह गया. राखी सावंत पहले ही दो बार शादी कर चुकी हैं और अब वो एक बार फिर शादी की बात कर रही हैं. उन्होंने एक बार हिंदू रीति रिवाज तो दोबारा मुस्लिम मान्यताओं के हिसाब से शादी की. दूसरी शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया था. ऐसे में अब क्या कह दिया है राखी सावंत ने, जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं? आइए जानते हैं.
राखी के किस बयान पर बवाल
राखी से पूछा गया कि क्या दूसरी शादी टूटने के बाद उन्होंने फिर धर्म बदला और वह हिंदू बन चुकी हैं. इस पर राखी सावंत ने कहा कि, "मैं तो किसी मौलाना संग शादी करने के लिए मर रही हूं. मेरी बहन सना खान ने एक मौलाना संग शादी की है. मुफ्ती भाई से, वो 5 वक्त का नमाज पढ़ते हैं. जो नमाजी होते हैं वो बहुत अच्छे होते हैं. मुफ्ती भाई मस्जिद में रहते हैं".
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

राखी ने कहा कि वह अब भी मुस्लिम धर्म को मानती हैं. उनका नाम फातिमा है. दरअसल राखी ने दो शादियां की थी. पहली शादी उन्होंने रितेश सिंह से की थी और दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की. राखी ने जब आदिल खान संग निकाह किया था तो उन्होंने अपना धर्म बदल लिया. राखी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है.
अब भी हैं मुस्लिम राखी सावंत
अब एक बयान में उन्होंने कहा कि भले ही आदिल के साथ उनका तलाक हो गया है लेकिन वो अब भी फातिमा ही है. उन्होंने अपना धर्म दोबारा नहीं बदला. वह अब भी किसी मुस्लिम मौलाना से शादी करने का इंतजार कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: 'उम्र बढ़ रही है, कब तक मटकोगी?', शिल्पा शेट्टी ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, वीडियो हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं