शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और डांसिंग का जलवा तो सब जानते हैं. लेकिन हाल ही में इंटरनेशनल डांस डे पर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई. उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को एकदम करारा जवाब दिया है. उनके इस अंदाज में वही पुराना कॉन्फिडेंस और बेफिक्री नजर आई, जिसके लिए वह जानी जाती हैं. वीडियो सामने आते ही फैंस ने भी इसे हाथों-हाथ लिया और जमकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए. दिलचस्प बात यह है कि इस बार उन्होंने सिर्फ डांस ही नहीं किया, बल्कि अपने ही अंदाज में उम्र को लेकर सवाल उठाने वालों के ठेंगा भी दिखा दिया है.
मटकने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं
वीडियो में एक सवाल फ्लैश होता है. 'उम्र बढ़ रही है, कब तक ऐसे मटकती रहोगी?' इसके जवाब में शिल्पा ने झूमते हुए जो कहा, वो उनके कॉन्फिडेंस को दिखाता है. एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया कि मटकूंगी, जब तक मन करेगा तब तक मटकूंगी, हर दिन को डांस डे की तरह जियो. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मटकने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. उन्होंने सबको अपने अंदाज में जीने की सलाह दी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शमिता और भूमि पेडनेकर ने हौसला बढ़ाया
उनके इस बेफिक्र और कॉन्फिडेंट अंदाज को देखकर फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए. उनकी बहन शमिता शेट्टी ने कमेंट में सो क्यूट लिखा है. वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिल वाले इमोजी भेजकर अपना प्यार जताया है.
गजब की डांसर हैं शिल्पा
शिल्पा को सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर के तौर पर देखा जाता है. सुपर डांसर जैसे रियलिटी शो में जज बनकर उन्होंने न सिर्फ डांस को सराहा है, बल्कि कंटेस्टेंट्स को गाइड भी किया है. उनके ग्रेसफुल मूव्स आज भी बॉलीवुड में मिसाल माने जाते हैं.
शिल्पा शेट्टी का यह बिंदास अंदाज साबित करता है कि उम्र वाकई सिर्फ एक नंबर है. वे न केवल फिटनेस के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने काम और पैशन को लेकर हमेशा जोश से भरी रहती हैं. जल्द ही वे फिल्म केडी: द डेविल में दिखने वाली हैं. इसमें संजय दत्त भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं