विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2022

राखी सावंत ने दुबई में खरीदा बेहद आलीशान और खूबसूरत घर, वीडियो देख फैंस पूछ रहे हैं- 'कितने में लिया है'

राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दिनों वह आदिल हुसैन को डेट कर रही हैं. राखी सावंत और आदिल हुसैन को अक्सर साथ में देखा जाता है. अब यह कपल अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं.

राखी सावंत ने दुबई में खरीदा बेहद आलीशान और खूबसूरत घर, वीडियो देख फैंस पूछ रहे हैं- 'कितने में लिया है'
राखी सावंत
नई दिल्ली:

राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दिनों वह आदिल हुसैन को डेट कर रही हैं. राखी सावंत और आदिल हुसैन को अक्सर साथ में देखा जाता है. अब यह कपल अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं. राखी सावंत और आदिल हुसैन ने दुबाई में अपना नया घर खरीदा है, जिसका एक वीडियो सामने आया है, जो देखने में काफी आलीशान और खूबसूरत है. राखी सावंत के नए घर के वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में राखी सावंत भी दिखाई दे रही हैं. 

वीडियो में राखी सावंत अपने खूबसूरत घर को फैंस से रूबरू करवा रही हैं. वीडियो में वह सबसे पहले अपना किचन दिखाई है. इसके बाद राखी सावंत अपना बेडरूम दिखाती हैं, जो काफी खूबसूरत और शानदार है. इसके अलावा वीडियो में वह अपना लग्जरी बाथरूम भी दिखाती है. वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, 'दो लोगों के लिए इतना बड़ा घर बहुत है, मेरे और आदिल के लिए. जिंदगी में और रखा क्या है, जीने के अलावा.'

इसके साथ ही राखी सावंत यह भी बताती हैं कि उन्होंने अपने नए घर के लिए सात साल का लोन लिया है, जिसको वह धीरे-धीरे करके चुकाने वाली हैं. वीडियो में राखी सावंत का नया घर देखने में काफी खूबसूरत और शानदार लग रहा है. अभिनेत्री के फैंस उनके घर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर राखी सावंत के नए घर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'पहली बार कुछ अच्छा काम किया है.' दूसरे फैन ने लिखा, 'राखी जी कितने में लिया है फ्लैट कीमत तो बताओ.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर राखी सावंत के नए घर की तारीफ की है. 

'रक्षा बंधन' के प्रीमियर पर अक्षय कुमार और उनके को-स्टार्स दिखे अलग अंदाज में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Home, Rakhi Sawant New Home, Rakhi Sawant Boyfriend, Rakhi Sawant Boyfriend Adil, Rakhi Sawant Boyfriend Adil Hussain Durrani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com