बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में दिल्ली के तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. वो 9 करोड़ रुपये का लोन ना चुका पाने के चलते खुद को सरेंडर कर बैठे थे. राजपाल ने खुद को दिवालिया घोषित करने के बाद सरेंडर किया था. राजपाल के जेल में होने की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड से कई स्टार्स ने उनकी मदद के लिए कदम उठाया था. कुछ दिन जेल में रहने के बाद अब राजपाल एक बार फिर रिहा हो गए हैं. इससे पहले वो साल 2018 में जेल की सजा काट कर आए थे. अब जेल से आने के बाद राजपाल यादव ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बात की है. राजपाल ने दोस्त और प्रॉपर्टी के सवाल पर क्या बताया है, चलिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा, कर्ज और दोस्तों पर तोड़ी चुप्पी, बताया किसने दिया मुश्किल वक्त में साथ
जेल से रिहाई के बाद क्या बोले राजपाल ?
राजपाल यादव इस वक्त अपने पैतृक गांव में हैं, जो काफी बड़ा और बहुत खूबसूरत है. ऐसे में जब राजपाल यादव से पूछा कि आप कह रहे थे कि आपके पास ना तो पैसा है और ना ही दोस्त, लेकिन यहां देखने के बाद तो ऐसा कुछ भी नहीं लग रहा. तो इस पर राजपाल यादव ने कहा, 'मैं दोस्तों की वजह से राजपाल हूं. मैं माता-पिता की मेहनत की वजह से यहां पर हूं. मैं अपने परिवार के हर सदस्य की वजह से यहां पर हूं. बचपन से लेकर आज तक मेरा 150 लोगों से लेना देना हुआ है. बाकी तो मेरी सब फैमिली ही है. अगर मेरे दोस्त नहीं होते, फैमिली नहीं होती, सिनेमा नहीं होता, तो आज राजपाल यादव यहां खड़ा नहीं होता'. बता दें, राजपाल यादव ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक पोस्ट भी साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने उन सभी लोगों को सपोर्ट किया है, जिनका उन्होंने साथ दिया है.
राजपाल यादव ने जताया आभार
राजपाल यादव ने आज 19 फरवरी को अपने पोस्ट में लिखा है, 'आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद'. राजपाल के इस पोस्ट को कई एक्टर ने लाइक किया है. बता दें, राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता-पता-लापता के लिए दो बार लोन लिया था. इसके बाद उनपर 10 से 11 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया था. इस रकम को ना चुकाने के चलते वह साल 2018 में जेल भी गए थे. वहीं, मौजूदा साल में एक्टर से लोन की पेमेंट के लिए बोला था, जिसके बाद उन्होंने खुद को दिवालिया बता कर सरेंडर कर दिया था. आज एक्टर जेल से बाहर हैं और बहुत जल्द वह अपनी नई फिल्मों में भी नजर आएंगे. उनकी अपकमिंग फिल्मों में वेलकम 3 और भूत बंगला शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं