विज्ञापन

'मैं 5 फीट 2 इंच का...', जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने बयां किया दर्द, बोले- नीचा दिखाना...

अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव की फिल्म भूत बंगला रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को फिल्म में उनका काम बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में वह अपने जाने पहचाने कॉमेडी अवतार में दिख रहे हैं.

'मैं 5 फीट 2 इंच का...', जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने बयां किया दर्द, बोले- नीचा दिखाना...
राजपाल यादव भूत बंगला में आए नजर

इन दिनों राजपाल यादव के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि वो विवादों के बाद अब बार फिर अपने चहेते स्टार को बड़े पर्दे पर उन्हें हंसाते हुए देख पा रहे हैं. अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म भूत बंगला रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को फिल्म में उनका काम बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में वह अपने जाने पहचाने कॉमेडी अवतार में दिख रहे हैं. हाल में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हाइट के बारे में बात की. पिंकविला से बात करते हुए, उन्होंने गर्व से माना कि उनकी हाइट 5 फीट 2 इंच है और उन्होंने माना कि इस वजह से उन्होंने कभी खुद को कम नहीं समझा. उन्होंने बताया कि उनकी हाइट 5 फीट 2 इंच है, लेकिन यह उनकी जिंदगी में रुकावट नहीं बनी क्योंकि उन्हें अपनी मां का आशीर्वाद मिला हुआ है.

मां का रहा आशीर्वाद

उन्होंने कहा, “बचपन से 5 फीट 2 इंच हूं और वो ही दिखती है. मेरी मां ने कहा मेरा बेटा आसमान के बराबर हो जाए और उस हाइट से बड़ी, मैं खुद इस बात का प्रमाण हूं, दुनिया में कोई फाइट नहीं है. और उसको अगर आपने ले ली तो दुनिया की किसी भी हाइट में ताकत नहीं है कि उसको छू पाए.” इंटरव्यू में आगे, कॉमेडियन ने बताया कि जब एक कॉमेडियन और एक सीरियस पर्सनैलिटी वाला इंसान एंट्री करता है तो लोगों का नजरिया कैसे बदल जाता है. भूल भुलैया एक्टर को लगता है कि पब्लिक उस इंसान को नीचे गिराने की कोशिश करती है जो सबसे अच्छे से बात करता है, उन्हें हंसाता है और शांत रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

‘मुझे कभी कॉम्प्लेक्स नहीं हुआ'

दूसरी तरफ, जब कोई एटीट्यूड और सीरियस ऑरा वाला आता है तो उसके साथ इज्ज़त और डिग्निटी से पेश आया जाता है, जबकि दूसरे को खुशी-खुशी इग्नोर कर दिया जाता है. कैजुअली ट्रीट किए जाने के बावजूद, उन्होंने कभी खुद को लो महसूस नहीं किया. राजपाल ने बताया, “मुझे कभी कॉम्प्लेक्स नहीं हुआ. मुझे कोई कॉमेडियन बोलता है, कोई कहता है अच्छा इंसान. मैं प्रसाद की तरह ले लेता हूं.”

यह भी पढ़ें: 1800 करोड़ी फिल्म देने वाली ये एक्ट्रेस, आज भी करती है पापा को मिस, फोटो शेयर कर कहा- हम सब आपके साथ चलने वाले हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com