अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शुक्रवार को अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बचपन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की. इसमें पूजा, उनके भाई और पिता साथ में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में अभिनेत्री के पिता केक काट रहे हैं. अभिनेत्री ने लिखा, "सबके पसंदीदा हेगड़े को जन्मदिन की अनंत शुभकामानएं. सच कहूं, तो हम सब तो बस आपके साथ चलने वाले हैं. पापा, मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं."
पूजा हेगड़े ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई
दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूजा एक सामान्य परिवार से आती हैं. उनके पिता मंजुनाथ हेगड़े पेशे से वकील हैं, मां लता हेगड़े इम्यूनोलॉजिस्ट और बिजनेसवुमन हैं. उनका एक बड़ा भाई ऋषभ हेगड़े है, जो ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं. पूजा का पालन-पोषण मुंबई में एक तुलु-भाषी परिवार में हुआ और वह अपनी संस्कृति से काफी जुड़ी हुई हैं.

अभिनेत्री ने 'अरविंदा समेथा वीरा राघवा', 'मोहेंजो दारो (हिंदी), 'अला वैकुंठपुरमुलु' (तेलुगु), और 'हाउसफुल 4' जैसी कई फिल्मों में काम कर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. अब वे जल्द ही वरुण और मृणाल के साथ फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आने वाली हैं. डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी प्यार और युवा अवस्था के दौरान मौज-मस्ती पर आधारित है, जिसमें रोमांस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी प्यार और मौज-मस्ती से भरपूर है, जिसे गोविंदा की पुरानी फिल्मों से कंपेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ने दिया माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट, Billie Jean पर किया ऐसा धमाकेदार डांस, VIDEO हुआ वायरल
हंसी-मजाक और रोमांस से भरपूर फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. फिल्म में मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं