Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Live Updates: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट से गुजर रहे हैं. फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है. यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें लगभग 9 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है. मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुकता नहीं हो सका. ब्याज, जुर्माने और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई, लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कंपनी ने 7 अलग-अलग केस दायर किए.
2018 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई. सत्र न्यायालय ने 2019 में इसे बरकरार रखा. दिल्ली हाई कोर्ट में अपील चली, जहां जून 2024 में सजा पर स्टे मिला, लेकिन शर्त थी कि वे समझौता राशि चुकाएंगे. कोर्ट ने कई बार समय दिया, 2025 में उन्होंने 75 लाख रुपये जमा किए, लेकिन बाकी राशि नहीं चुकाई. कोर्ट ने उनके बार-बार वादे तोड़ने को निंदनीय बताया और फरवरी 2026 में सरेंडर का अंतिम आदेश दिया.
5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. जेल में 6 महीने की सजा काटनी होगी, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, सजा काटने से कर्ज माफ नहीं होगा, बकाया राशि अभी भी चुकानी पड़ेगी. इस बीच सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, तेज प्रताप यादव जैसे लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. कुछ ने काम ऑफर किया, कुछ ने आर्थिक सहायता दी. अब अजय देवगन और सलमान खान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. आइए जानते हैं कि राजपाल यादव केस के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.
Rajpal Yadav News Live Updates | राजपाल यादव न्यूज लाइव अपडेट्स
Rajpal Yadav LIVE Updates: नवाजुद्दीन सिद्दीकी राजपाल यादव के लिए किया 'गुप्तदान'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने लंबे समय के दोस्त राजपाल यादव की फिर से मदद की है. सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन ने राजपाल की इस मुश्किल घड़ी में चुपचाप आर्थिक सहायता प्रदान की है. उन्होंने इस मदद को सार्वजनिक करने से परहेज किया, क्योंकि वे व्यक्तिगत मामलों को निजी रखना पसंद करते हैं और नेकी को सुर्खियों में नहीं लाना चाहते. उनके करीबियों का कहना है कि राजपाल के प्रति उनका समर्थन सच्ची दोस्ती पर आधारित है, न कि प्रचार या लोकप्रियता के लिए. दोनों अभिनेताओं के बीच शुरुआती संघर्ष के दिनों से गहरा रिश्ता रहा है. पहले भी नवाजुद्दीन ने राजपाल को 10 लाख रुपये की मदद दी थी. यह मदद उद्योग में दोस्ती की मिसाल है.
Rajpal Yadav LIVE Updates: राजपाल यादव की मदद को आगे सलमान खान और अजय देवगन
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक्टर को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. यही नहीं, अजय देवगन और डेविड धवन ने भी मदद की बात कही है. इस तरह बॉलीवुड़ इस मौके पर राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ा है.
Rajpal Yadav Hearing Live Updates: राजपाल यादव को कब मिल सकती है जमानत? कब है कोर्ट में सुनवाई?
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि एक्टर के मामले की सुनवाई कल कोर्ट में है. जिसके बाद ही उनकी जमानत और इस मामले में आगे क्या कार्यवाही होगी, साफ हो सकेगा. वैसे राजपाल यादव की फैमिली उम्मीद जता रही है कि एक्टर को जल्द ही जमानत मिल सकती है.
Rajpal Yadav LIVE Updates: राजपाल यादव ने बताया था ये कर्ज नहीं निवेश है...
जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव को कॉल किया था. श्रीपाल ने बताया, जाने से पहले उन्होंने हमें फोन किया था और कहा था, 'भैया, किसी बात की चिंता मत करना.' उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि पैसा उधार नहीं लिया गया था, बल्कि निवेश के तौर पर दिया गया था. उन्होंने कुछ कागजों पर साइन किए थे, जिनके बारे में हमें यही बताया गया था कि ये निवेश से जुड़े दस्तावेज हैं. बाद में जब फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई, तो उन दस्तावेजों के आधार पर इसे कर्ज के रूप में दिखाया गया और भुगतान की मांग शुरू हुई. हमने फिल्म के क्रेडिट्स में संबंधित व्यक्ति का नाम प्रोड्यूसर के रूप में भी देखा है.
Rajpal Yadav LIVE Updates: 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी का शादी, भाई को जमानत का इंतजार
राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. उन्हें नौ करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है. इसी बीच उनके बड़े भाई ने एनडीटीवी से खास बातचीत की है. राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने बातचीत में घर में चल रही तैयारियों के बारे में बताया. उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है. उनके घर पर फिलहाल इसी की तैयारी जोरों पर है. श्रीपाल यादव ने कहा, 'हमारे मन में पूरा विश्वास है कि कल को वो बाहर आएंगे. घर में हमारी बिटिया की शादी भी है और उसकी पूरी तैयारी चल रही है.'
Rajpal Yadav News Live Updates: 'अता पता लापता' फिल्म की वजह से कर्ज में डूबे राजपाल यादव, जानें बजट और कलेक्शन
राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुई. जिसने उनके करियर की दशा और दिशा ही बदल दी और उन्हें मुश्किल में डाल दिया. इस फिल्म को उन्होंने सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपने की तरह देखा. फिल्म बनी, रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों का साथ नहीं मिला. राजपाल यादव ने इस फिल्म को खुद डायरेक्ट किया. फिल्म में लीड रोल भी राजपाल ने ही निभाया. इस फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये बताया जाता है. वहीं इसकी कमाई सुनेंगे तो आपको भी झटका लग जाएगा. 11 करोड़ में बनी इस फिल्म ने विकीपीडिया के मुताबिक महज 38 लाख रुपये कमाए थे. ये फिल्म साल 2012 में आई थी.
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case LIVE: राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव से खास बातचीत
राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव से जब एनडीटीवी ने बात की तो पूछा कि क्या जेल जाते वक्त वो भावुक हो गए थे. इस पर उन्होंने कहा, हम अपने अनुभव से कह सकते हैं कि ये बातें सही नहीं लगतीं. वो हमारे छोटे भाई हैं, हम साथ पढ़े हैं, एक कमरे में रहे हैं, एक ही बिस्तर पर सोए हैं. हमें पूरा भरोसा है कि चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न हो, वो किसी के सामने गिड़गिड़ा या रो नहीं सकते. और न ही ऐसी बातें कर सकते हैं. जाने से पहले उन्होंने हमें फोन किया था और कहा था, “भैया, किसी बात की चिंता मत करना.” उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि पैसा उधार नहीं लिया गया था, बल्कि निवेश के तौर पर दिया गया था.
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case LIVE: तिहाड़ जेल में क्यों बंद हैं राजपाल यादव?
राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने बतौर निर्देश अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुकता नहीं हो सका. ब्याज, जुर्माने और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई, लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कंपनी ने 7 अलग-अलग केस दायर किए.
Rajpal Yadav News Live Updates: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जब याद की थी राजपाल यादव की दरियादिली, कहा था- उनका घर लंगर जैसा था
राजपाल यादव इस समय में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी का राजपाल यादव के बारे में बात करते हुए एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नवाजुद्दीन कहते हैं, 'जब राजपाल को अच्छा काम मिल रहा था, तो वे बहुत से लोगों को खाना खिलाते थे. जब हम इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, तब उन्होंने हमारा साथ दिया. उन्होंने कभी भी मदद करने से मुंह नहीं मोड़ा. उन्होंने कई संघर्षरत अभिनेताओं की मदद की है. उनका घर लंगर जैसा था—कोई भी आकर खाना खा सकता था. वे बहुत मजाक करते हैं, लेकिन असल में वे बहुत ही संवेदनशील इंसान हैं.'
Rajpal Yadav LIVE Updates:पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल यादव को भेजा एडवांस
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, “आइए हम सब मिलकर हमारे सीनियर एक्टर राजपाल यादव सर की मदद करें. मैं उन्हें अपने आगामी वीडियो में से एक में फीचर होने के लिए एडवांस भेज रहा हूं. सोनू सूद पाजी, आप ने जो शुरू किया है, उस पर आगे बढ़ेंगे.'

Rajpal Yadav LIVE Updates: FWICE ने की राजपाल यादव की मदद की अपील, कहा- यह दान नहीं, एकजुटता
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से अभिनेता राजपाल यादव के लिए एकजुटता और समर्थन की भावुक अपील की है. राजपाल यादव वर्तमान में गंभीर वित्तीय संकट और जेल की सजा का सामना कर रहे हैं. FWICE ने निर्देशकों, कलाकारों और तकनीशियनों से नैतिक और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. योगदान सीधे राजपाल यादव को या FWICE के माध्यम से किया जा सकता है. संगठन के अध्यक्ष बी एन तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह दान नहीं, बल्कि एकजुटता का आह्वान है. छोटी-छोटी मदद से बड़ा बदलाव आ सकता है.
Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देगा ये एक्टर
एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हैं. उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से अपील की है कि सब मिलकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा करें, ताकि राजपाल यादव जेल से जल्दी बाहर आ सकें. केआरके का कहना है कि अगर राजपाल सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही चुकाते हैं, तो वे तुरंत रिहा हो सकते हैं. उन्होंने लिखा, 'चलो सब मिलकर उनकी मदद करें.'