विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

'फन्ने खां' की शूटिंग खत्म होने के बाद बोले राजकुमार राव, 'ऐश्वर्या राय के साथ एक्टिंग...'

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें अनिल कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ काम करने में मजा आया.

'फन्ने खां' की शूटिंग खत्म होने के बाद बोले राजकुमार राव, 'ऐश्वर्या राय के साथ एक्टिंग...'
राजकुमार राव (फाइल फोटो)
  • राजकुमार रॉव ने शेयर किया एक्सपीरियंस
  • ऐश्वर्या और अनिल कपूर के साथ किया काम
  • 'फन्ने खां' में दिखेंगे एक साथ
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें अनिल कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ काम करने में मजा आया. राजकुमार ने कहा, "'फन्ने खां' काफी अच्छी बनी है. मैं फिल्म से बहुत खुश हूं." उन्होंने कहा, "ऐश्वर्य और अनिल सर के साथ काम का अनुभव शानदार रहा." 'फन्ने खां' डच फिल्म 'एवरीबडीज फेमस' का हिंदी रूपांतरण है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्मित और अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित फिल्म जून में रिलीज होगी. राजकुमार हॉरर कॉमेडी 'स्त्री', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'मेंटल है क्या' में भी दिखाई देंगे.

श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार ने लगाए जोरदार ठुमके, वायरल हो रहा VIDEO

VIDEO: राजकुमार राव से खास मुलाकात


वर्ष 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखने के बाद उन्होंने 'शहीद', 'अलीगढ़', 'सिटीलाइट्स', 'बरेली की बर्फी' और 'न्यूटन' जैसी फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई. बता दें कि हाल ही में रामकुमार राव की फिल्म 'ओमार्टा' रिलीज हुई थी.
 
 

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on


जिसमें उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी. इस डार्क कैरेक्टर को उन्होंने शानदार ढंग से निभाया है. लेकिन जिस आसानी से वे किरदार में उतर जाते हैं, वह वाकई कमाल है. एक्टिंग के मोर्चे पर तो राजकुमार राव कमाल हैं. 

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkummar Rao, Aishwarya Rai, Anil Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com