विज्ञापन

पीके में एलियन को क्यों बनाया गया हीरो? प्रीतम एंड पेड्रो के क्रिएटर राजकुमार हिरानी ने बताई वजह

राजकुमार हिरानी ने पीके में एलियन को हीरो बनाने के पीछे की वजह के बारे में बताया. 

पीके में एलियन को क्यों बनाया गया हीरो? प्रीतम एंड पेड्रो के क्रिएटर राजकुमार हिरानी ने बताई वजह
पीके में एलियन को हीरो बनाने के बारे में राजकुमार हिरानी ने कही ये बात
नई दिल्ली:

राजकुमार हिरानी भारत के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिनका ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का एक बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. उनकी फिल्मोग्राफी की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक है 'पीके' (PK). चूंकि भारतीय सिनेमा में एलियन के किरदार बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए हिरानी ने इस फिल्म में एक एलियन को मुख्य किरदार के रूप में चुनने की एक खास वजह बताई. राजकुमार हिरानी ने ये बातें 'वैरायटी इंडिया' को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहीं, जहां वे 'प्रीतम एंड पेड्रो' के लॉन्च इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे. अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनने वाली यह एक अपकमिंग वेब सीरीज है, जिसे हिरानी अपने बैनर 'राजकुमार हिरानी फिल्म्स' के तहत सपोर्ट कर रहे हैं. 

राजकुमार हिरानी ने कही ये बात 

उन्होंने अपने अप्रोच और स्टीवन स्पीलबर्ग के अप्रोच के बीच का अंतर समझाया, जो लंबे समय से साइंस-फिक्शन (sci-fi) के ग्रैंड नजारे के लिए एलियन किरदारों का इस्तेमाल करते आए हैं. हिरानी ने कहा, "अपनी फिल्मों में एलियंस का इस्तेमाल करने की मेरी वजह निश्चित रूप से मिस्टर स्पीलबर्ग की वजह से पूरी तरह अलग होगी." 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- दिलीप कुमार की सासूमां की 5 फोटो, हिंदी सिनेमा की कहलाती थीं ब्यूटी क्वीन, बेटी सायरा को दामाद से था मिलवाया

पीके में क्यों किया एलियन का इस्तेमाल

उन्होंने आगे बताया कि उनका यह फैसला किसी जॉनर  की परंपरा के बजाय किरदार की मासूमियत से जुड़ा था. हिरानी ने कहा, "'पीके' में एलियन का इस्तेमाल करने की मेरी वजह सिर्फ इतनी थी कि अगर कोई एलियन धरती पर कदम रखता है, तो उसे भगवान को लेकर हमारे नजरिए के बारे में कुछ भी पता नहीं होगा. उसकी इसी मासूमियत के जरिए हम भगवान और धर्म के बारे में एक कहानी कह पाएंगे. क्योंकि अगर आप यही कहानी किसी तर्कवादी (रैशनेलिस्ट) के नजरिए से सुना रहे होते, तो उसका पहले से ही एक तय नजरिया होता."

पीके रही ब्लॉकबस्टर 

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्मों के साथ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाले राजकुमार हिरानी अब 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ स्ट्रीमिंग (ओटीटी) की दुनिया में कदम रख रहे हैं. यह 'राजकुमार हिरानी फिल्म्स' के लिए थिएटर्स से आगे बढ़कर एक नए चैप्टर की शुरुआत है. पीके की बात करें तो 19 दिसंबर 2014 में रिलीज हुई 122 करोड़ के बजट में बनीं आमिर खान की फिल्म ने 769.89 करोड़ की कमाई हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया कालजयी

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com