लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हो चुका है. दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार कार्य पूरे जोर-शोर के साथ जारी है. बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जैसी कई पार्टियां मतदाताओं को लुभाने की हर कोशिश कर रही हैं. इन चुनाव में हर बार की तरह फिल्मी दुनिया के सितारे भी मौजूद हैं. हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी जहां एक बार फिर सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं तो वहीं कंगना रनौत पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे भी स्टार्स हैं जो अपना पहला ही लोकसभा चुनाव हार चुके हैं. फिल्मों में सुपरहिट रहने वाले ये सितारे, जब चुनावी मैदान में उतरे तो सुपरफ्लॉप हो गए. जानिए इनके नाम...
Shri Rajesh Khanna, along with Shri Rajiv Gandhi & Smt Sonia Gandhi, votes in Delhi,1991 pic.twitter.com/LpSEczDBvp
— Congress (@INCIndia) July 18, 2016
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
राजेश खन्ना
इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का. जिनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहते थे लेकिन जब राजेश खन्ना पहली बार 1991 में लोकसभा के मैदान में उतरे तो उन्हें लालकृष्ण आडवाणी से हार का सामना करना पड़ा.

गुल पनाग
हिंदी फिल्मों की खूबसूरत एक्स्ट्रेस में से एक गुल पनाग भी राजनीति में किस्मत आजमा चुकी हैं. हालांकि, अपना पहला ही लोकसभा चुनाव भी हार चुकी हैं. गुल पनाग 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं. चंडीगढ़ से किरण खेर के खिलाफ उतरीं लेकिन जीत नहीं सकीं.

महेश मांजरेकर
बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर महेश मांजरेकर भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं लेकिन उन्हें भी अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई के उत्तर पश्चिम से एमएनएस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले महेश को शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने करारी शिकस्त दी थी.

रवि किशन
इस लिस्ट में गोरखपुर सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन का भी नाम है. हालांकि, पहले लोकसभा चुनाव में रवि किशन को भी स्टारडम का फायदा नहीं हआ था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. रवि किशन ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह ने उन्हें हराकर जीत हासिल की थी.

उर्मिला मातोंडकर
90s की टॉप एक्ट्रेस में शुमार उर्मिला मातोंडकर भले ही फिल्मों में हिट रही हों लेकिन उन्हें भी अपने पहले लोकसभा चुनाव (2019) में हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली उर्मिला को भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से हार मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं