Raayan trailer: धनुष की आने वाली फिल्म रायन अगले हफ़्ते रिलीज़ के लिए तैयार है. रिलीज से 10 दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है. कैप्टन मिलर के बाद धनुष ने इस साल रायन की घोषणा की थी. इसके बाद से दिग्गज एक्टर के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब रायन के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.
रायन के ट्रेलर में धनुष की एंट्री पूरी तरह से शानदार तरीके से दिखाई गई है. वह अपने रास्ते में आने वाले लोगों को मारते हुए आगे बढ़ते हैं. फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि रायन में धनुष का अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं, जो आपराधिक अंडरवर्ल्ड की कहानी बयां करते है. रायन धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है और बतौर अभिनेता उनकी 50वीं फिल्म है. उन्होंने 'पा पांडी' से निर्देशन में कदम रखा, जिसे काफी पसंद किया और फिल्म ने सफलता हासिल की थी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
फिल्म रायन में धनुष के साथ एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और सेल्वाराघवन जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. बतौर एक्टर धनुष आखिरी बार साल 2017 में कैप्टन मिलर में नजर आए थे. ये फिल्म आजादी से पहले के समय में बसी एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा थी. इसमें शिव राजकुमार, प्रियंका मोहन, निवेदिता सतीश, जोन कोकेन और मूर अहम रोल में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं