विज्ञापन

पीवी सिंधु बनना चाहती हैं हीरोइन? सोशल मीडिया पर खुलेआम मांगा काम, ये रोल निभाना चाहती हैं बैडमिंटन चैम्पियन

राजामौली के साथ काम करने का सपना तो हर किसी एक्टर का होगा लेकिन ये जानकर हैरानी हुई कि खिलाड़ी भी बाहुबली डायरेक्टर की फिल्म में काम करने को बेताब हैं.

पीवी सिंधु बनना चाहती हैं हीरोइन? सोशल मीडिया पर खुलेआम मांगा काम, ये रोल निभाना चाहती हैं बैडमिंटन चैम्पियन
पीवी सिंधु राजामौली से मांग रहीं काम
Social Media
नई दिल्ली:

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 के महिला सिंगल्स खिताब पर कब्जा कर नया इतिहास रच दिया है. उनकी इस अचीवमेंट ने देश का नाम ऊंचा किया है और इसी खुशी में उन्हें फिल्म मेकर एस.एस राजामौली ने भी उन्हें बधाई दी. राजामौली ने बधाई दी तो पीवी सिंधु ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और बातों ही बातों में राजामौली से काम तक मांग लिया. रविवार (19 जुलाई) को टोक्यो में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

वे इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इस जीत ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी. इस बीच राजामौली की पोस्ट आई और पूरे माहौल को एक नया रंग मिल गया. ‘बाहुबली' और ‘आरआरआर' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने सिंधु की इस अचीवमेंट पर X पर बधाई देते हुए लिखा, “जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय! क्या शानदार वापसी की है. भारत को आप पर गर्व है!”

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 84 करोड़ का लग्जरी बंगला, तीन साल में की दूसरी प्रॉपर्टी डील

इस पोस्ट पर सिंधु ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने राजामौली को “गारू” कहते हुए थैंक्यू कहा और उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी' का जिक्र किया. फिर हंसते हुए इमोजी के साथ एक दिलचस्प अपील करते हुए लिखा, “अगर आपको कभी अपनी किसी फिल्म में बैडमिंटन खिलाड़ी की जरूरत पड़े… तो मुझे आपकी नई एक्ट्रेस बनने में बहुत खुशी होगी!” सिंधु ने इस पोस्ट में राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय को भी टैग किया, जो फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चर्चा

इस फनी बातचीत ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यूजर्स मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “राजामौली बैडमिंटन पर फिल्म बनाएंगे तो शटलकॉक तीन टाइमलाइन पार करके दूसरे आईलैंड में पहुंच जाएगा!” दूसरे ने कहा, “लगता है सिंधु की बायोपिक जल्द ही बनने वाली है.” बता दें कि ‘आरआरआर' के बाद वाराणसी राजामौली की पहली फिल्म है. इसे टाइम-ट्रैवल एडवेंचर एपिक बताया जा रहा है. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग चल रही है और 2027 में रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Ss Rajamouli, Varanasi, Priyanka Chopra, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com