पीवी सिंधु भारत की शान हैं. बैडमिंटन चैंपियन ने अपने खेल से फैंस के दिलों में जगह बनाई है. लेकिन इन दिनों फैंस उनके बेंगलुरु घर की बात कर रहे हैं, जिसकी झलक फराह खान ने हाल ही में अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में दिखाई है. पीवी सिंधु का घर मॉडर्न तो है. लेकिन उसमें ट्रेडिशनल टच दिया है. इंटीरियर से लेकर गार्डन तक सब बेहद खूबसूरती से सदाया गया है. लेकिन उनके घर में एक खास चीज है और वह है महाभारत थीम वाला चेस बोर्ड, जिसने फैंस ही नहीं खुद फराह खान का भी ध्यान खींचा और उनका दिल जीत लिया.
बेंगलुरु के डुप्लेक्स में रहती हैं पीवी सिंधु
वीडियो में पीवी सिंधु और उनके पति वेंकट दत्ता अपने बेंगलुरु के डुप्लेक्स घर में फराह खान का वेलकम करते हैं. वहीं घर में एट्री करते ही एक लंबा और सजा-संवरा कॉरिडोर है, जिसे पेंटिंग्स, इंडोर प्लांट्स और खूबसूरत सजावटी वस्तुएं से सजाया गया है. इसके अलावा दीवार पर फोटो गैलरी में देखने को मिलती है, जिसमें पीवी सिंधु के करियर की यादगार उपलब्धियां और उनकी शादी की तस्वीरें शामिल हैं.
ये भी पढे़ं- सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत, पवन सिंह और खुशबू सिंह के साथ बनाई जोड़ी, 2024 में छठ में खूब हुआ पॉपुलर
लिविंग रूम में महाभारत चेस बोर्ड
कॉरिडोर के बाद एक बड़ा सा लिविंग रूम और स्विमिंग पूल एरिया देखने को मिलता है, जिसे ग्लास विंडो, टरक्वॉइज ब्लू सोफा सेट और ग्लास सेंटर टेबल से सदाया गया है. वहीं एक अनोखा ग्लास और मार्बल से बना चेस बोर्ड है, जिसमें मोहरों की जगह पांडव और कौरव देखने को मिलते हैं और इसमें महाभारत के सीन को भी दिखाया गया है. यह उनके घर की खास पहचान है.
पीवी सिंधु के बारे में
पीवी सिंधु ने बेंगलुरु में शादी के बाद अपना घर बसाया. उन्होंने 22 दिसंबर 2024 में पति वेंकट दत्ता साई से उदयपुर में शादी की थी. दोनों लाइमलाइट से दूर रहते हैं. हालांकि फैंस को उनका घर काफी पसंद आ रहा है और वह वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं