विज्ञापन

रश्मिका-विजय के वेडिंग रिसेप्शन में 'पुष्पा' के बाउंसरों ने दिया इस शख्स को धक्का, जूनियर एनटीआर से निकला कनेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी एक शख्स को धक्का देती नजर आई, जिसके बाद लोग हैरान रह गए.

रश्मिका-विजय के वेडिंग रिसेप्शन में 'पुष्पा' के बाउंसरों ने दिया इस शख्स को धक्का, जूनियर एनटीआर से निकला कनेक्शन
अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में दिया शख्स को धक्का

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में सितारों की चमक देखते ही बन रही थी. ग्लैमरस एंट्री, मुस्कुराते चेहरे और कैमरों की फ्लैश के बीच सब कुछ परफेक्ट लग रहा था. तभी एक छोटा सा पल कैमरे में कैद हुआ और इंटरनेट पर बवाल मच गया. वायरल वीडियो में दिखा कि अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी टीम एक शख्स को धक्का देती नजर आई. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया ने इस सीन को स्लो मोशन ड्रामा बना दिया. फैंस हैरान रह गए और कमेंट सेक्शन में सवालों की लाइन लग गई.

अल्लू अर्जुन के बाउंसर्स ने इस शख्स को दिया धक्का

पहली नजर में लोगों को लगा कि सिक्योरिटी ने किसी फैन के साथ सख्ती कर दी. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब उस शख्स की पहचान सामने आई. धक्का खाने वाले थे ईश्वर हैरिस. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ईश्वर कोई अनजान नाम नहीं हैं. उन्हें जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल माना जाता है और वो कई बड़ी फिल्मों में दमदार सीन कर चुके हैं. ये खुलासा होते ही लोगों का रिएक्शन और तेज हो गया.

ये भी पढे़ं- सनी देओल के बाद 70 साल के इस सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर राज, दी 2026 की 300 करोड़ी फिल्म, जानते हैं नाम

खुद सामने आए ईश्वर

ईश्वर ने साफ किया कि ना कोई लड़ाई हुई और ना ही किसी ने बदतमीजी की. भीड़भाड़ वाले इवेंट्स में ऐसी हलचल आम बात होती है. उनके लिए ये बस एक छोटा सा पल था, लेकिन सोशल मीडिया ने इसे हाई वोल्टेज ड्रामा बना दिया. वायरल क्लिप के बाद ईश्वर ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वो विजय देवरकोंडा और उनके भाई आनंद के साथ नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनके रिश्ते मजबूत हैं.

ये भी पढ़ें- विजय रश्मिका के शादी में ना बुलाने पर नाराज हुई छोटी बच्ची, वीडियो शेयर कर पूछा सवाल तो एक्टर ने दिया रिएक्शन

जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल की खास पहचान

ईश्वर हैरिस तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. वो जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल के तौर पर मशहूर हैं और कई फिल्मों के जबरदस्त एक्शन सीन में नजर आ चुके हैं. ऑस्कर जीतने वाली फिल्म RRR समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में उन्होंने काम किया है. स्टंट के साथ-साथ वो कई विज्ञापनों में भी दिखे हैं. चर्चा ये भी रही कि उन्हें फिल्म वॉर 2 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन फीस पर बात अटक गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com