विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2023

क्या मेकर्स 'पुष्पा 2' के तीन मिनट का एक्शन टीजर रिलीज करने की कर रहे हैं तैयारी, फैन्स के बीच तो यही हल्ला है

Pushpa 2: पुष्पा 2 यानी पुष्पा द रूल को लेकर सोशल मीडिया पर इस समय हंगामा मचा हुआ है और फैन आठ अप्रैल को एक बड़े सरप्राइज की बात कर रहे हैं.

क्या मेकर्स 'पुष्पा 2' के तीन मिनट का एक्शन टीजर रिलीज करने की कर रहे हैं तैयारी, फैन्स के बीच तो यही हल्ला है
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा
नई दिल्ली:

पुष्पा के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है. फैन्स को पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के दिन सरप्राइज मिल सकता है. जी हां, हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्पा द रूल के टीजर को लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर #PushpaTheRule ट्रेंड कर रहा है. बताया जा रहा है कि पुष्पा: द रूल का टीजर आठ अप्रैल यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो सकता है. यही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे पुष्पा के पहले पार्ट से सीन जोड़कर बनाया गया है और इसी वजह से ट्विटर पर पुष्पा एक बार फिर से रूल कर रहा है.

'पुष्पा: द रूल' के टीजर को लेकर आकाशवाणी नाम के ट्विटर एकाउंट ने जानकारी दी है. इसने अपने ट्वीट में लिखा है कि पुष्पा 2 का तीन मिनट का एक्शन टीजर 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा है. इस एक्शन कट टीजर को अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है. इस ट्वीट में जानकारी दी है कि इस टीजर कट को पहले से ही तैयार कर लिया गया है और उसका म्यूजिक/बैकग्राउंड पर काम चल रहा है. अगर यह जानकारी सही होती है तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के फैन्स की जरूर चांदी होने वाली है. 

अल्लु अर्जुन की पुष्पा 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई थी और फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म तेलुगू बनी थी और इसके तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी वर्जन रिलीज हुई थी. फिल्म ने जोरदार कमाई की थी और पुष्पा के डायलॉग और स्टाइल इंटरनेशनल क्रेज बन गए थे. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल लीड रोल में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpa 2, Allu Arjun, Pushpa The Rise, Pushpa 2 Teaser, Pushpa The Rise Teaser, Rashmika Mandanna, Fahadh Faasil, Allu Arjun Birthday, Allu Arjun Pushpa, Pushpa Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com