विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2021

भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान पर प्रियंका चोपड़ा ने यूं दिया रिएक्शन, लिखा- ब्रावो इंडिया...

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) को लेकर ट्वीट किया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है.

भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान पर प्रियंका चोपड़ा ने यूं दिया रिएक्शन, लिखा- ब्रावो इंडिया...
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) द्वारा कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ शुरू किए गए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) के तहत शनिवार को भारत में अग्रिम पंक्ति के लगभग दो लाख स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई. इसके साथ ही दुनियाभर में 10 महीनों में लाखों जिंदगियों और रोजगार को लील लेने वाली इस महामारी के भारत में खात्मे की उम्मीद जगी है. इस खबर से पूरी दुनिया से रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यूनिसेफ इंडिया की तस्वीरें शेयर कर इस अभियान की जमकर तारीफ की है.

सारा अली खान भाई इब्राहिम को भीड़ से प्रोटेक्ट करती दिखीं, तस्वीरें और Video इंटरनेट पर वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ट्वीट किया:  "ब्रावो इंडिया! दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) की शुरुआत के लिए भारतीय अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य टीमों को बधाई. हम हमेशा हमारे उन नायकों के प्रति आभारी रहेंगे, जो दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं." प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह अपने ट्वीट के जरिए अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य टीमों की जमकर तारीफ की. फैन्स भी उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

'ऊंची इमारतों से मकां मेरा घिर गया,  कुछ लोग मेरे हिस्से का सूरज भी खा गए', जावेद अख्तर के बर्थडे पर बेहतरीन शायरी

बता दें कि करीब एक करोड़ लोगों के संक्रमित होने और 1,52,093 लोगों की मौत के बाद देश ने ‘कोविशील्ड' और ‘कोवैक्सीन' टीके के साथ महामारी को मात देने के लिए पहला कदम उठाया है. अभियान की शुरुआत से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि टीके की दो खुराक लेनी बहुत जरूरी हैं और इन दोनों के बीच लगभग एक महीने का अंतर होना चाहिए. उन्होंने टीका लेने के बाद भी लोगों से कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया और 'दवाई भी, कड़ाई भी' का मंत्र दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Tweet, Priyanka Chopra On Vaccination Drive, PM Modi, Vaccination In India Update, Coronavirus Vaccine, Vaccination Drive In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com