विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

प्रियंका चोपड़ा को मिला ये अवॉर्ड, मां ने कहा- मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व

बॉलीवुड और हॉलीवुड नहीं, बल्कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया है.

प्रियंका चोपड़ा को मिला ये अवॉर्ड, मां ने कहा- मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व
  • सामाजिक कार्यों में प्रियंका का अहम योगदान
  • प्रियंका को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड
  • जल्द ही अमेरिका से आने वाली हैं मुंबई
नई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड नहीं, बल्कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया है. यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली प्रियंका को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया.

पढ़ें: प्रियंका-सलमान 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में, करन जौहर और एकता कपूर भी शामिल

मधु ने अपने बयान में कहा, "मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं. मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितान ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं."

VIDEO: इस देश में लड़की पैदा होना बहुत डर वाली बात है : प्रियंका चोपड़ा

मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी. प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Mother Teresa Memorial Award, Social Justice, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com