विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

बॉलीवुड में करना चाहते हैं एंट्री तो प्रियंका चोपड़ा करेंगी हेल्प, जानिए कैसे

अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा का प्रयास कर रहीं अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में प्रवेश पाने के इच्छुक प्रतिभाशाली कलाकारों की मदद करने जा रही हैं.

बॉलीवुड में करना चाहते हैं एंट्री तो प्रियंका चोपड़ा करेंगी हेल्प, जानिए कैसे
प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
  • प्रियंका ने लॉन्च की वेबसाइट
  • न्यू टैलेंट को मिलेगा मौका
  • कोई भी कर सकता है पार्टिसिपेट
नई दिल्ली: अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा का प्रयास कर रहीं अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में प्रवेश पाने के इच्छुक प्रतिभाशाली कलाकारों की मदद करने जा रही हैं. प्रियंका ने गुरुवार को अपने घरेलू बैनर के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया. उन्होंने इसमें एक टैलेंट प्लेटफॉर्म (प्रतिभा मंच) शामिल किया है, जो उन आवेदकों का स्वागत करता है, जिनका रुझान व जुनून अभिनय, पटकथा लेखन, सिनेमेटोग्राफी, संपादन और फिल्म निर्देशन में है. प्रियंका की मां व पर्पल पेबल पिक्चर्स की सह-संस्थापक मधु चोपड़ा ने एक बयान में कहा, कोई भी जिसके पास फिल्म निर्माण से संबंधित कौशल हो, वह आवेदन कर सकता है.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बचपन की फोटो, ताजा की पुरानी यादें

प्रियंका ने आगे कहा कि अपना विवरण दर्ज करें और अगर आप हमारे किसी भी आगामी प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त मालूम पड़ेंगे तो हम आपसे संपर्क करेंगे. इसका मकसद एक मंच उपलब्ध कराना है, जहां प्रतिभा को तैयार किया जा सकता है और उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया जा सकता है. मधु ने कहा कि संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन अवसर पर्याप्त नहीं हैं.

10 साल बाद सलमान खान के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस फिल्म में करेंगी काम

मधु ने अपनी बेटी व पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका के बारे में कहा कि बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में प्रियंका के पास ऐसा कोई नहीं था, जिससे वह कोई सलाह ले सकतीं. इस वेबसाइट के जरिए मनोरंजन उद्योग में आने की चाह रखने वालों को वह (प्रियंका) प्रोत्साहित करना चाहती हैं.

VIDEO: इस देश में लड़की पैदा होना बहुत डर वाली बात है : प्रियंका चोपड़ा

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, New Talent, Priyanka Chopra Bollywood, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com