विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2018

प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर के साथ एन्जॉय की प्री-वेडिंग पार्टी, Pics Viral

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के मुंबई रवाना होने से पहले आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर दोनों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई

प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर के साथ एन्जॉय की प्री-वेडिंग पार्टी, Pics Viral
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, शोनाली बोस और सिद्धार्थ रॉय कपूर
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं. 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है. प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के मुंबई रवाना होने से पहले आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर दोनों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई.  इस फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है. रॉय कपूर फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, "खूबसूरत भावी दुल्हन को शादी के बाद हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले."

दीपिका पादुकोण ने पति के साथ लगाए ठुमके, रणवीर सिंह ने उड़ाई कपड़ों की खिल्ली; देखें Video
प्रियंका, निक, निर्देशक शोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर पार्टी की तस्वीरों में नजर आ रहे हैं, साथ ही कई कैडंल्स के साथ केक और शैम्पेन बॉटल भी नजर आ रहा है. एक तस्वीर में सिद्धार्थ ने शैम्पेन की बॉटल पकड़ रखी है. 

सलमान खान के स्वयंवर में आईं दो 'नागिनें', इनके जहर और कहर से कैसे बचेंगे सुपरस्टार?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Report (@bollywoodreport) on

मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज में पार्टी से बाहर निकले अर्जुन कपूर, हंसी न रोक पाए करण जौहर; Video Viral

प्रियंका और निक शादी समारोह के पहले शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना हो गए. विवाह संबंधी कार्यक्रम कथित रूप से 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर में होंगे. शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन दोनों की शादी की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com