विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

प्रियंका चोपड़ा को इस यूनिवर्सिटी से मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अब उनके शहर से भी सम्मान दिए जाने की तैयारी है.

प्रियंका चोपड़ा को इस यूनिवर्सिटी से मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
  • प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा बरेली से सम्मान
  • बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय देगी डॉक्टरेट उपाधि
  • बॉलीवुड से अब हॉलीवुड की तरफ रुख कर चुकी हैं प्रियंका
मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अब उनके शहर से भी सम्मान दिए जाने की तैयारी है. प्रियंका को बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा. अंतरर्राष्ट्रीय मंच पर ख्याति प्राप्त कर चुकी इस अभिनेत्री को शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति केशव कुमार अग्रवाल एक समारोह में सम्मानित करेंगे. इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे.

'पद्मावती' विवाद पर संजय लीला भंसाली के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

कुलपति अभिनेत्री को एक स्मारक चिह्न भी भेंट करेंगे. प्रियंका करीब पांच साल बाद अपने गृहनगर आ रही हैं. पैंतीस वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि समाज के लिए प्रियंका जो काम कर रही है उसकी प्रशंसा होने और उसे सम्मान मिलने से मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिलती है.

VIDEO: इस देश में लड़की पैदा होना बहुत डर वाली बात है : प्रियंका चोपड़ा


(इनपुट भाषा से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Doctorate Degree, Bareilly International University, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com