- प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने किया बड़ा खुलासा
- प्रियंका ने नहीं दिलवाया कोई काम: मीरा
- अर्जुन रामपाल के साथ आएंगी फिल्म में नजर
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने 'गैग ऑफ घोस्ट्स' से बॉलीवुड में अपने पैर जमाए थे. मीरा की ये फिल्म साल 2014 में आई थी, लेकिन वे 2005 से ही साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेर चुकी थीं, उनका हिंदी फिल्मों में सफर कुछ खास नहीं रहा है. फिर भी मीरा (Meera Chopra) आए दिनों चर्चाओं में किसी ना किसी वजह से बनी रहती हैं, लेकिन आज चर्चा का विषय अलग है. दरअसल मीरा चोपड़ा ने कहा कि उन्हें आज तक जो भी काम मिला है वो प्रियंका चोपड़ा की वजह से नहीं मिला है. काम उन्होंने अपने बूते पर पाया है. उन्होने ये बातें जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में कही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने अपनी स्ट्रगल कहानी बताते हुए आगे कहा, "लोग यही कहते हैं कि लो प्रियंका चोपड़ा की बहन आ गई, लेकिन आज तक उन्होंने मुझे रोल नहीं दिलवाया है. मैं ईमानदारी से कहती हूं कि प्रियंका (Priyanka Chopra) ने मुझे कोई काम नहीं दिलवाया है. मीरा कहती हैं कि मुझे कभी भी किसी प्रोड्यूसर की जरुरत होती थी तो वे मुझे कास्ट नहीं करते थे क्योंकि मैं प्रियंका की बहन हूं. प्रियंका के साथ मेरा रिश्ता होना मेरे करियर के लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन हां, लोगों ने मुझे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था."
मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) कहती हैं, "मैं इस चीज में जरुर भाग्यशाली रही हूं कि मेरे तुलना प्रियंका और परिणीति से नहीं की गई. प्रियंका (Priyanka Chopra) आज हॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम कमा रही हैं." बता दें कि मीरा कपूर आखिरी बार 'सेक्सन 375' फिल्म में नजर आई थीं. इसके साथ ही उन्होंने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है. वे 'कमाठीपुरा' में लीड रोल में नजर आएंगी. इसके साथ ही वे 'नास्तिक' फिल्म में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं