प्रियंका चोपड़ा आगामी वेब सीरीज 'द एक्टिविस्ट' के कई होस्ट में से एक हैं और उन्होंने शो में हिस्सा लेने को लेकर माफी मांगी है. प्रियंका चोपड़ा ने कहा है, "मैं पिछले एक हफ्ते में आपकी आवाज की शक्ति से प्रभावित हुई हूं. इसके मूल में, सक्रियता कारण और प्रभाव से प्रेरित है, और जब लोग किसी चीज के बारे में आवाज उठाने के लिए एक साथ आते हैं, तो हमेशा उसका असर होता है. आपकी आवाज सुनी गई.' शो को लेकर इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद एक्ट्रेस का यह बयान आया है. 'द एक्टिविस्ट' का प्रारंभिक प्रारूप पहले से नियोजित रियलिटी कम्पीटिशन शो का था, जिसे लेकर बहुत से लोगों का मानना था कि यह एक्टिविज्म की वास्तविक प्रकृति के खिलाफ है. इसके साथ ही एक धड़ा यह भी मानता था कि एक्टिविज्म और कम्पीटिशन को मिक्स करना ठीक नहीं है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
सोशल मीडिया पर फैन्स के गुस्से के बाद सीबीएस ने घोषणा की कि वह 'द एक्टिविस्ट' कम्पीटिशन सीरीज के प्रारूप को वृत्तचित्र में तब्दील किया जा रहा है. इस कम्पीटिव सीरीज के जज में प्रियंका चोपड़ा, अशर और जूलियान हफ शामिल हैं.
'क्वांटिको' प्रियंका चोपड़ा स्टार ने अपने बयान में कहा, 'शो से इसे समझने में गलती हो गई, और मुझे खेद है कि इसमें मेरी भागीदारी ने आप में से कई लोगों को निराश किया. इरादा हमेशा विचारों के पीछे लोगों का ध्यान आकर्षित करना और उनके कार्यों और प्रभाव को उजागर करना था. जिन कारणों का वे अथक समर्थन करते हैं. मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस नए प्रारूप में, उनकी कहानियां मुख्य आकर्षण होंगी, और मुझे उन भागीदारों के साथ सहयोग करने पर गर्व है, जिनके पास जमीनी अनुभव है. ऐक्टिविस्टों का एक वैश्विक समुदाय है जो हर दिन लड़ाई लड़ते हैं और बदलाव लाने में अपना खून, पसीना और आंसू बहाते हैं, लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है कि उन्हें सुना जाता है और उनके काम को पहचान मिलती है. उनका काम इतना महत्वपूर्ण है और वे भी पहचाने जाने योग्य हैं. आप में से प्रत्येक के लिए धन्यवाद जो आप करते हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं