विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2018

हाथ में हाथ थामे दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' सीरीज खत्म करने के बाद अपने नए अमेरिकन दोस्त निक जोनास को लेकर सुर्खियों में दिखाई दे रही हैं.

हाथ में हाथ थामे दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनास
  • मुंबई में प्रियंका और निक
  • तस्वीरें हुईं वायरल
  • मां मधु चोपड़ा भी आईं नजर
नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' सीरीज खत्म करने के बाद अपने नए अमेरिकन दोस्त निक जोनास को लेकर सुर्खियों में दिखाई दे रही हैं. शुक्रवार की रात को मुंबई के बांद्रा में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को एक साथ देखा गया. दोनों जैसी ही कार से उतरे, मीडिया के कैमरामैन उनकी तस्वीरें लेने के लिए काफी भीड़ जमा रही. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. अफवाह तो यह है कि प्रियंका और निक डिनर डेट के लिए बांद्रा के एक रेस्टॉरेंट में देर रात साथ दिखाई दिये.

अमेरिकी सिंगर के साथ इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा, कैमरे के सामने कुछ ऐसे छुपीं

priyanka nick ndtv

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी नजर आई. हालांकि लोगों में अब यह जानने की उत्सुकुता है कि आखिर दोनों ही स्टार के बीच क्या खिचड़ी पक रही है. फिलहाल प्रियंका के साथ इंडिया पहुंचे निक जोनास की उम्र 25 साल की है और वह अमेरिकन एक्टर व सिंगर भी हैं.

priyanka nick ndtv

डिनर डेट पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ब्लैक एंड व्हाइट अबीगैल स्कर्ट और ग्रिफिन टॉप में दिखीं, जबकि निक ने व्हाइट टीशर्ट और खाकी पैंट में नजर आये. 

priyanka nick ndtv

ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा के बाद अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी करेंगी बॉलीवुड में एंट्री!

प्रियंका और 25 वर्षीय निक आजकल एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं. दोनों पहली बार 2017 मेट गाला में राल्फ लॉरेन डिजाइंस के रेड कार्पेट पर मिले थे. दोनों ने अभी अपने रिश्ते के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.

madhu chopra ndtv

वहीं एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा जैसे ही कार से उतरकर आगे बढ़ती हैं तो निक जोना के हाथ थामें दिखाई दी. यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Nick Jonas Photos, Priyanka Chopra, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com